लाइव न्यूज़ :

सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के फॉरेंसिक ऑडिट के लिए 16 इकाइयों का पैनल बनाया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 13:45 IST

Open in App

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बीडीओ इंडिया, अनर्स्ट एंड यंग और डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया सहित 16 इकाइयों का पैनल बनाया है जो सूचीबद्ध कंपनियों के वित्तीय लेखे-जोखे का फॉरेंसिक ऑडिट करेगा। धोखाधड़ी को रोकने के लिए नियामक ने यह कदम उठाया है। पैनल में शामिल अन्य इकाइयों में चतुर्वेदी एंड कंपनी, चोकसी एंड चोकसी एलएलपी, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी, हरिभक्ति एंड कंपनी एलएलपी, केपीएमजी एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी, मुकुंद एम चिताले एंड कंपनी तथा प्रोवटिविटी इंडिया मेंबर्स प्राइवेट लि. शामिल हैं। एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार पैनल में राजवंशी एंड एसोसिएट्स, रवि राजन एंड कंपनी एलएलपी, एसकेवीएम एंड कंपनी, सुरेश के झा एंड कंपनी, टीआर चड्ढा एंड कंपनी तथा वी सिंघी एंड एसोसिएट्स को भी शामिल किया गया है। सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के वित्तीय बही-खाते के फॉरेंसिक ऑडिट के लिए पैनल बनाने को मई में पात्र चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) कंपनियों से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद उपरोक्त कंपनियों का पैनल बनाया गया है। सेबी ने हाल के महीनों में कई कंपनियों के फॉरेंसिंक ऑडिट का आदेश दिया है। अक्टूबर, 2020 में सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों से फॉरेंसिक ऑडिट शुरू करने की जानकारी का खुलासा शेयर बाजारों से करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है