लाइव न्यूज़ :

SBI: टारगेट 100000 करोड़ रुपये?, देश का पहला वित्तीय संस्थान बनने का लक्ष्य, एसबीआई चेयरमैन शेट्टी बोले- 3-5 साल में करेंगे धमाका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 17:00 IST

SBI: एसबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 में 21.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 61,077 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देनिश्चित रूप से हम यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली कंपनी बनना चाहेंगे।हम निजी पूंजीगत व्यय में अच्छी मांग देख रहे हैं।सड़कों, नवीकरणीय ऊर्जा और कुछ रिफाइनरियों से आ रहा है।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का लक्ष्य अगले तीन से पांच साल में एक लाख करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाने वाला देश का पहला वित्तीय संस्थान बनने का है। एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने यह बात कही है। एसबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 में 21.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 61,077 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। अगले तीन से पांच वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की संभावना के सवाल पर शेट्टी ने कहा, ‘‘ हमारे पास क्षमता है। निश्चित रूप से हम यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली कंपनी बनना चाहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि मुनाफा, बाजार पूंजीकरण आदि हमारे संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व हैं, हम ग्राहकों पर भी समान जोर देते हैं और यह हमारे परिचालन का एक बुनियादी पहलू है।’’ कॉरपोरेट ऋण मांग के संबंध में शेट्टी ने कहा कि बैंक को पहले ही भारतीय उद्योग जगत से चार लाख करोड़ रुपये की मजबूत मांग मिल चुकी है और वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में निजी क्षेत्र द्वारा पूंजीगत व्यय में तेजी आने की उम्मीद है। शेट्टी ने कहा, ‘‘ हम निजी पूंजीगत व्यय में अच्छी मांग देख रहे हैं।

बुनियादी ढांचे के लिए वित्तपोषण... मुख्य रूप से सड़कों, नवीकरणीय ऊर्जा और कुछ रिफाइनरियों से आ रहा है।’’ सार्वजनिक व्यय की बात करें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में 2024-25 के लिए पूंजीगत व्यय लक्ष्य को 11.1 प्रतिशत बढ़ाकर रिकॉर्ड 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। यह देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.4 प्रतिशत है।

शेट्टी ने कहा कि कुछ कंपनियों ने पुरानी परियोजनाओं (ब्राउनफील्ड) का विस्तार शुरू किया है, जिसके लिए पूंजीगत व्यय का वित्तपोषण उनके अपने नकदी स्रोतों से किया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘ अब हम देखते हैं कि कुछ कंपनियां पुरानी परियोजनाओं के विस्तार के लिए भी कर्ज ले रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास मांग (पाइपलाइन) है, स्वीकृत लेकिन वितरित नहीं किए गए कर्ज के संदर्भ में तथा प्रस्तावों की मांग है जो प्रक्रियाधीन हैं। यह करीब चार लाख करोड़ रुपये के बराबर है, जो दर्शाता है कि उद्योग जगत की मांग मजबूत है।’’ शेट्टी ने इस बात पर जोर दिया कि इस वर्ष निजी पूंजीगत व्यय निश्चित रूप से बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि आम चुनाव के कारण पहली तिमाही में आई सुस्ती के बाद सरकारी खर्च में फिर से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम देखते हैं कि दूसरी तिमाही के साथ-साथ चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में भी पूंजीगत व्यय को सरकारी व्यय के साथ-साथ निजी व्यय से बढ़ावा मिलेगा।’’

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाSBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारशेयर निवेश और बैंक जमा से होने वाली कमाई पर एक समान कर व्यवस्था हो, शेट्टी ने कहा-कहीं भी कराधान में इस तरह की असमानता नहीं

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12?, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 2 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!