लाइव न्यूज़ :

SBI ने एक महीने में दूसरी बार उधार दर में बढ़ोतरी की, होम और पर्सलन लोन की EMI बढ़ेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 12:25 IST

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस महीने की शुरुआत में रेपो दर को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद एसबीआई ने यह बढ़ोतरी की। एसबीआई द्वारा उधार दर में संशोधन के बाद अनुमान है कि आने वाले दिनों में दूसरे बैंक भी ऐसा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के सबसे बड़े बैंक ने एक महीने में दूसरी बार एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है।दोनों बार मिलाकर अब तक 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।अनुमान है कि आने वाले दिनों में दूसरे बैंक भी ऐसा करेंगे।

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस कदम से होम लोन और पर्सनल लोन लेने वालों के लिए ईएमआई बढ़ेगी।

देश के सबसे बड़े बैंक ने एक महीने में दूसरी बार एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है, और दोनों बार मिलाकर अब तक 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इस महीने की शुरुआत में रेपो दर को 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद एसबीआई ने यह बढ़ोतरी की। 

एसबीआई द्वारा उधार दर में संशोधन के बाद अनुमान है कि आने वाले दिनों में दूसरे बैंक भी ऐसा करेंगे। इस वृद्धि के साथ उन ग्राहकों की ईएमआई बढ़ जाएगी, जिन्होंने एमसीएलआर पर कर्ज लिया है। हालांकि, अन्य मानकों से जुड़े कर्ज की ईएमआई नहीं बढ़ेगी। 

एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार संशोधित एमसीएलआर दर 15 मई से प्रभावी है। इस संशोधन के बाद एक साल की एमसीएलआर 7.10 फीसदी से बढ़कर 7.20 फीसदी हो गई है। ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं। एक रात, एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत बढ़कर 6.85 फीसदी हो गई, जबकि छह महीने की एमसीएलआर बढ़कर 7.15 फीसदी हो गई।

क्या होता है एमसीएलआर?

सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) किसी भी लोन की न्यूनतम ब्याज दर तय करने को परिभाषित करता है और किसी वित्तीय संस्थान का अंदरुनी बेंचमार्क होता है।

एमसीएलआर को आरबीआई ने भारतीय वित्तीय प्रणाली में 2016 में शामिल किया था. इससे पहले 2010 में लागू किए गए बेस रेट सिस्टम के तहत ब्याज तय किया जाता था. इसे एमसीएलआर के लागू होने के साथ बंद कर दिया गया।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :SBIभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)RBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है