लाइव न्यूज़ :

फाइल कर रहे हैं ITR तो जान लें SBI की टैक्स सेविंग स्कीम के बारे में, टैक्स बचाने के लिए ऐसे घर बैठे करें ओपन

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 12:08 IST

एसबीआई टैक्स सेविंग स्कीम, 2006 का न्यूनतम कार्यकाल 5 वर्ष है जो अधिकतम 10 वर्षों तक जा सकता है। इस टैक्स सेविंग स्कीम में ब्याज दर फिक्स्ड डिपाजिट के ब्याज दर के समान ही मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्दे5 साल से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली SBI FD पर सामान्य ग्राहकों को 5.5 प्रतिशत का लाभ मिलेगा।वहीं, इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन्स को 6.3 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। 

नई दिल्ली: टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय लोग अक्सर अपनी आय पर टैक्स बचाने के लिए अलग-अलग तरीके खोजते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे कोई व्यक्ति टैक्स बचा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए कोई टैक्स सेविंग स्कीम देख रहे हैं तो आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की SBI Tax Savings Scheme में इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

एसबीआई टैक्स सेविंग स्कीम, 2006 का न्यूनतम कार्यकाल 5 वर्ष है जो अधिकतम 10 वर्षों तक जा सकता है। इस टैक्स सेविंग स्कीम में ब्याज दर फिक्स्ड डिपाजिट के ब्याज दर के समान ही मिलता है। नवीनतम दरों के अनुसार, 15 फरवरी से प्रभावी, 5 साल से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली SBI FD पर सामान्य ग्राहकों को 5.5 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को 6.3 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। 

एसबीआई टैक्स सेविंग स्कीम से ग्राहकों को क्या मिलेगा फायदा

ग्राहकों को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी के तहत कर लाभ मिलेगा।

स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) एक सामान्य दर पर लागू होता है।

आयकर नियमों के अनुसार, जमाकर्ता द्वारा कर कटौती से छूट प्राप्त करने के लिए फॉर्म 15G/15H जमा किया जा सकता है।

इस स्कीम के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

कोई भी भारतीय निवासी एसबीआई टैक्स सेविंग स्कीम के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन व्यक्ति द्वारा स्वयं के लिए या हिंदू अविभाजित परिवार के 'कर्ता' के रूप में किया जा सकता है। एक वैध स्थायी खाता संख्या (पैन) होना जरूरी है। संयुक्त खाता दो वयस्कों या एक वयस्क और एक नाबालिग को प्रशासित किया जाएगा।

ऑनलाइन कैसे ओपन करें एसबीआई टैक्स सेविंग स्कीम?

घर बैठकर ग्राहक एसबीआई टैक्स सेविंग स्कीम को चंद मिनटों में ओपन कर सकते हैं। 

अपनी आईडी-पासवर्ड के साथ ग्राहक सबसे पहले SBI नेट बैंकिंग शुरू कर लें।

अब 'Fixed Deposit' के तहत 'e-TDR/ eSTDR FD' पर क्लिक करें।

इसके बाद इनकम टैक्स सेविंग स्कीम के तहत e-TDR/ eSTDR FD पर क्लिक करना है।

फिर Proceed पर क्लिक करें।

अब आपको जितनी राशि को इन्वेस्ट करना है उसे चुनें और टर्म्स एंड कंडीशन एक्सेप्ट करके सबमिट पर क्लिक कर दें। 

फिर 'Confirm' पर क्लिक करें। इसके बाद आप जब दूसरे पेज पर जाएंगे तो आप वहां अपनी एसबीआई टैक्स सेविंग स्कीम की डिटेल्स देख पाएंगे।

टॅग्स :इनकम टैक्स रिटर्नस्टेट बैंक ऑफ इंडियाफिक्स्ड डिपोजिट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारइनकम टैक्स कानून के नए नियम 1 अप्रैल से होंगे लागू, सैलरी क्लास के लोग जान लें इसके बारे में

कारोबारAdvance Tax Deadline Today: एडवांस टैक्स भरने की आज लास्ट डेट, नहीं भर पाए आज भी टैक्स तो क्या होगा? जानें यहां

कारोबारAdvance Tax Deadline: 15 मार्च तक निपटा लें यह जरूरी काम, वरना देना होगा भारी जुर्माना

कारोबारITR Update: क्या आपने भर दिया अपना टैक्स? रिवाइज्ड रिटर्न और एडवांस टैक्स की ये डेडलाइन न भूलें, पेनाल्टी से बचने के लिए अभी नोट करें ये जरूरी तारीखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?