लाइव न्यूज़ :

सैट ने प्रतिभूति बाजार में यशोवर्धन बिड़ला, अन्य पर लगा प्रतिबंध रद्द किया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:10 IST

Open in App

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने सेबी के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें आईपीओ से प्राप्त राशि के कथित दुरुपयोग के लिए यशोवर्धन बिड़ला और अन्य को प्रतिभूति बाजार से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। सेबी ने अक्टूबर 2020 में, बिड़ला पैसिफिक मेडस्पा लिमिटेड, यशोवर्धन बिड़ला और आठ अन्य को आईपीओ से मिली आय के दुरुपयोग को लेकर दो साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। बिड़ला पैसिफिक मेडस्पा लिमिटेड (बीपीएमएल) ने जून 2011 में अपना 65 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश किया था। नियामक ने अपने आदेश में कहा था कि कंपनी ने आईपीओ के उद्देश्यों के संबंध में दसतावेज में गलत बयान दिया। सेबी के आदेश के बाद यशोवर्धन बिड़ला और अन्य लोगों ने सैट का रुख किया। ये लोग बिड़ला पैसिफिक मेडस्पा के प्रॉस्पेक्टस के हस्ताक्षरकर्ता थे। सैट ने 26 अगस्त के अपने आदेश में कहा कि अपीलकर्ताओं ने आईपीओ दसतावेज में कोई गलत विवरण नहीं दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम