लाइव न्यूज़ :

संध्या देवनाथन नियुक्त हुईं मेटा की इंडिया हेड, अजीत मोहन की लेंगी जगह, 2023 संभालेंगी पदभार

By भाषा | Updated: November 17, 2022 15:10 IST

मेटा ने कहा, संध्या देवनाथन के पास व्यवसायों को बढ़ाने, असाधारण और समावेशी समूह बनाने, उत्पाद नवाचार चलाने तथा मजबूत साझेदारी बनाने का अनुभव है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने सिंगापुर और वियतनाम के कारोबार तथा समूहों के साथ-साथ दक्षिण- पूर्व एशिया में मेटा की ई-कॉमर्स पहल को आगे बढ़ाने में मदद कीदेवनाथन एक जनवरी, 2023 से अपनी नई भूमिका संभालेंगी और मेटा एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) के उपाध्यक्ष डैन नेरी को रिपोर्ट करेंगी

नयी दिल्ली: सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने संध्या देवनाथन को मेटा इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह अजीत मोहन की जगह लेंगी। मोहन ने इस महीने की शुरुआत में मेटा से इस्तीफा दे दिया था। मेटा के मुख्य कारोबार अधिकारी मार्ने लेविन ने बयान में कहा, ‘‘संध्या के पास व्यवसायों को बढ़ाने, असाधारण और समावेशी समूह बनाने, उत्पाद नवाचार चलाने तथा मजबूत साझेदारी बनाने का अनुभव है।'' 

देवनाथन 2016 में मेटा से जुड़ी थीं। उन्होंने सिंगापुर और वियतनाम के कारोबार तथा समूहों के साथ-साथ दक्षिण- पूर्व एशिया में मेटा की ई-कॉमर्स पहल को आगे बढ़ाने में मदद की। देवनाथन एक जनवरी, 2023 से अपनी नई भूमिका संभालेंगी और मेटा एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) के उपाध्यक्ष डैन नेरी को रिपोर्ट करेंगी। वह एपीएसी नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगी।

टॅग्स :मेटाफेसबुकव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा