लाइव न्यूज़ :

झारखंड में अगले तीन साल में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सेल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:09 IST

Open in App

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शनिवार को झारखंड के गुआ स्थित खदानों की क्षमता बढ़ाने और 40 लाख टन के पैलेट संयंत्र की स्थापना के लिए राज्य में अगले तीन साल में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड औद्योगिक और निवेश संवर्द्धन नीति (जेआईआईपीपी) 2021 की घोषणा किए जाने के मौके पर सेल ने निवेश संबंधी प्रतिबद्धता जतायी। इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली सेल देश में सबसे बड़ी इस्पात विनिर्माता कंपनियों में से है। उसके झारखंड में बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) सहित पूरे देश में पांच एकीकृत संयंत्र और तीन विशेष इस्पात संयंत्र हैं। सेल के कार्यकारी निदेशक (संचालन) अजय अरोड़ा ने कहा, "हमने अगले तीन साल में झारखंड में 4,000 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है।"अरोड़ा ने कहा कि यह निवेश सेल की कैप्टिव गुआ खदानों की क्षमता को मौजूदा 40 लाख टन से बढ़ाकर एक करोड़ टन करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैलेट संयंत्र गुआ खदानों में स्थित एक नयी परियोजना है और कंपनी उसकी स्थापना का काम तीन वर्षों में पूरा कर लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती