लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 10:42 IST

Open in App

स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी, वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से हालांकि रुपये का लाभ सिमट गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.12 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.13 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को रुपया 74.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.04 पर पहुंच गया। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी