लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले अबतक के सबसे निचले स्तर 77.82 पर पहुंचा रुपया, ये चीजें हो जाएंगी महंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2022 11:30 IST

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,512.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Open in App
ठळक मुद्देरुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट हुईरुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 77.74 पर बंद हुआ था।विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.81 पर कमजोर रुख के साथ खुला था

मुंबईः विदेशी बाजार में डॉलर की मजबूती के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.81 पर कमजोर रुख के साथ खुला, और फिर 77.82 पर आ गया, जो इसका सर्वकालिक निम्न स्तर है।

रुपये में पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट हुई। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 77.74 पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत गिरकर 122.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.17 पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,512.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रुपए के कमजोर होने से किसपर प्रभाव पड़ेगा?

जानकारों के मुताबिक, रुपए के कमजोर होने से आयात महंगा होगा। इसके साथ ही पेट्रोल- डीजल के दामों में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही तेल के भाव में भी इजाफा होगा। वहीं विदेश में पढ़ रहे छात्रों की जेब पर भी काफी फर्क पड़ेगा। आयातीत समानों के दाम भी बढ़ेंगे। वहीं दूसरे देशों से मंगाए जाने वाले फोन, लैपटॉप और दूसरे सामान भी मंहगे होंगे। जबकि इससे निर्यातकों को फायदा होगा। 

टॅग्स :डॉलरRsहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका