लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले 70.32 के निचले स्तर पर रुपया, 43 पैसे और कमजोर

By भाषा | Updated: August 16, 2018 13:59 IST

Indian Rupee Hits New All Time Low of 70.32:मुद्रा कारोबारियों के अनुसार आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की जबरदस्त मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से घरेलू मुद्रा में कमजोर रुख देखा गया।

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त : शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 43 पैसे गिरकर 70.32 पर पहुंच गया जो इसका सर्वकालिक निचला स्तर है। मु्द्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 70.25 पर खुला और जल्द ही कुल 43 पैसे टूटकर 70.32 पर पहुंच गया। पिछले सत्र के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 69.89 के निम्न स्तर पर बंद हुआ था।मुद्रा कारोबारियों के अनुसार आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की जबरदस्त मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से घरेलू मुद्रा में कमजोर रुख देखा गया। इसके अलावा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार व्यापार घाटे में अधिक बढ़ोत्तरी का भी रुपया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश का व्यापार घाटा पांच साल के उच्च स्तर यानी 18 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुद्रा बाजार बंद रहे थे।

टॅग्स :सेंसेक्सडॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित