लाइव न्यूज़ :

डॉलर मजबूत होने से रुपया पांच पैसे गिरकर 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:14 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे कमजोर हो कर 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों और आयातकों की डॉलर मांग के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मामूली गिरावट के साथ 74.20 रुपये पर खुला और बाद में 74.30 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे चला गया। अत में यह पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी दिवस यानी मंगलवार को यह 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.93 हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.15 प्रतिशत घटकर 70.94 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों और आयातकों की डॉलर मांग के कारण रुपये में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपने विदेशीमुद्रा भंडार बढ़ाना जारी रखने की उम्मीदों के चलते डॉलर की सटोरिया मांग होने की आशंका के कारण भी रुपये में गिरावट रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि पिछले दो दिनों में कच्चातेल कीमतों में वृद्धि के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई जहां ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत करीब नौ प्रतिशत बढ़कर 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 14.77 अंक या 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 55,944.21 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,644.91 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी