लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे गिरकर 73.06 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 10:53 IST

Open in App

अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में उसके मुकाबले चार पैसे गिरकर 73.06 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.02 पर खुला, इसके बाद नीचे गिरकर 73.06 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.02 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 92.20 पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 768.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 274.79 अंक या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,404.74 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 74.70 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 17,398.30 पर पहुंच गया। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.84 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holidays March 2026: होली के दिन NSE और BSE बंद या खुलें? पढ़ें शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारअगर आप निवेशक हैं, तो अब आपका सिर दर्द होने जा रहा कम, क्योंकि 'जेरोधा' लेकर आया ये चमत्कारी फीचर

क्राइम अलर्टशेयर कारोबार घोटाला मामला: STF को बड़ी कामयाबी, जालसाजी में अभिनेत्री, उनके पति गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा