लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 90.07 पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 11:41 IST

Rupee vs Dollar:विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि सभी की निगाहें अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता पर टिकी होंगी जिससे आने वाले दिनों में रुपये को कुछ मजबूती मिल सकती है।

Open in App

Rupee vs Dollar:  रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.07 पर आ गया। आयातकों की ओर से डॉलर की मांग, शुल्क संबंधी चिंताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले को लेकर बाजार की आशंकाओं के दबाव के कारण रुपया कमजोर हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि सभी की निगाहें अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता पर टिकी होंगी जिससे आने वाले दिनों में रुपये को कुछ मजबूती मिल सकती है।

भारत और अमेरिका 10 दिसंबर से यहां प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर तीन दिवसीय वार्ता शुरू करेंगे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.00 पर खुला। फिर कमजोर होकर 90.07 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.87 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.23 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 134.71 अंक चढ़कर 84,800.99 अंक पर जबकि निफ्टी 41.50 अंक की बढ़त के साथ 25,881.15 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,760.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल