लाइव न्यूज़ :

5 घंटे ट्रैफिक में फंसे कर्मचारियों के कारण बेंगलुरू आई कंपनियों को हुआ 225 करोड़ रुपये का नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 15:36 IST

कंपनीज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को लिखा है कि बेंगलुरू आईटी कंपनियों को 30 अगस्त को 225 करोड़ का नुकसान हुआ क्योंकि उनके कर्मचारी लगभग पांच घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे।

Open in App

बेंगलुरू : भारत की सिलीकॉन वैली सिटी बेंगलुरू में ट्रैफिक जाम से आईटी कंपनियों को करोड़ों का नुकसान होता है। हाल ही में यहां 5 घंटे के लंबे ट्रैफिक जाम में आईटी क्षेत्र की कंपनियों को 225 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। आउटर रिंग रोड कंपनीज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को लिखा है कि बेंगलुरू आईटी कंपनियों को 30 अगस्त को 225 करोड़ का नुकसान हुआ क्योंकि उनके कर्मचारी लगभग पांच घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे।

उन्होंने पत्र में कहा कि ओआरआर का खराब ढांचा अब संकट के स्तर पर पहुंच गया है। अनुमान है कि कृष्णराजपुरम से लेकर बेंगलुरु के सेंट्रल सिल्क बोर्ड क्षेत्र तक, आउटर रिंग रोड खंड पर आधे मिलियन से अधिक लोग कार्यरत हैं। 17 किलोमीटर का यह मार्ग एक लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी प्रदान कर रहा है और राज्य की अर्थव्यवस्था में इसका बहुत बड़ा योगदान है।

कंपनी एसोसिएशन ने पत्र में इस संभीर समस्या को लेकर कहा, यह भयावह है कि इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बेंगलुरू के बुनियादी ढांचे का हालिया पतन अब एक वैश्विक चिंता है और यह शहर के विकास पर भी सवाल खड़ा करता है। एसोसिएशन ने यह भी आशंका जताई है कि अगर स्थिति समान रही तो कंपनियां वैकल्पिक गंतव्य की तलाश कर सकती हैं।

इससे पहले, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जल्द ही सभी नागरिक मुद्दों को ठीक करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को शहर में बरसाती पानी की नालियों को अवरुद्ध करने वाली संपत्तियों और अतिक्रमणों को हटाने का भी आदेश दिया है।

टॅग्स :बेंगलुरुBasavaraj S Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा