लाइव न्यूज़ :

JioMart का कर्मचारियों को झटका! 1000 वर्कर्स की हुई छंटनी, 150 केंद्रों को बंद करना चाहता है जियोमार्ट- सूत्र

By आजाद खान | Updated: May 23, 2023 11:37 IST

बता दें कि कंपनी ने केवल छंटनी बल्कि अपने स्टोर्स भी बंद करने की योजना बना रही है। कंपनी के काम करने में यह बदलाव मेट्रो कैश एंड कैरी के खरीद के बाद देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों की अगर माने तो हाल में ही जियोमार्ट ने छंटनी की है। जियोमार्ट ने करीब 1000 लोगों को काम से निकाला है और करीब 150 स्टोर्स बंद करने की योजना बना रहा है। कंपनी में यह छंटनी मेट्रो कैश एंड कैरी के खरीद के बाद देखी गई है।

मुंबई: भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व में चलनी वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑनलाइन थोक मंच जियोमार्ट ने हाल में ही कथित तौर पर एक हजार कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि ये छंटनी तब हुआ है जब जियोमार्ट ने मेट्रो कैश एंड कैरी को खरीदने के लिए उसके साथ डील पक्की की थी और उसे हाल में अधिग्रहण भी कर लिया है। 

सूत्रों ने बताया कि जियोमार्ट आने वाले दिनों में और भी छंटनी करनी की योजना बना रही है। यही नहीं जियोमार्ट बहुत सारे अपने पूर्ति केंद्रों को भी बंद करने की योजना कर रहा है जहां से पड़ोस के स्थानीय स्टोरों को किराने का सामान और अन्य सामानों की सप्लाई की जाती है। हालांकि इस छंटनी के बारे में जियोमार्ट ने कोई भी बयान अभी तक नहीं दिया है और न ही इससे जुड़ी कोई भी प्रेस रिलीज की गई है। 

क्या है पूरी खबर

द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार जिसने अंदरूनी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा है कि जियोमार्ट ने कथित तौर पर 1000 लोगों को काम से निकाल दिया है। सूत्रों ने यह दावा किया है कि यह छंटनी एक बड़े डाउनसाइज़िंग प्रयास का हिस्सा हैं जिसका उद्देश्य होलसेल डिवीजन के कर्मचारियों की संख्या को 15,000 से घटाकर इसके मूल आकार का लगभग एक-तिहाई करना है। 

सूत्रों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों में कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में 500 अधिकारियों सहित लगभग 1,000 कर्मचारियों से इस्तीफा देने के लिए कहा है। यही नहीं सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि कंपनी आने वाले दिनों में और भी छंटनी करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने पहले ही कई कर्मचारियों को एक प्रदर्शन सुधार योजना (PIP) पर रख दिया है और बाकी बचे हुए वर्कर्स को एक परिवर्तनीय वेतन संरचना में ट्रांस्फर कर दिया है। 

150 पूर्ति केंद्रों को भी बंद करने का हो रहा है विचार

बता दें कि सूत्रों ने यह भी कहा है कि कंपनी छंटनी के अलावा वह आने वाले दिनों में 150 पूर्ति केंद्रों को भी बंद करने पर विचार कर रही है। ऐसे में जिन पूर्ति केंद्रों को बंद करने का विचार किया जा रहा है वे केंद्र पड़ोस वाले स्थानीय स्टोरों को किराने के सामान और सामान्य माल की आपूर्ति करते हैं।

एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, जब से जियोमार्ट ने मेट्रो को खरीदा है तब से मेट्रो के 3,500 कर्मचारियों के स्थायी कार्यबल में नौकरी की भूमिकाओं में ओवरलैप होने की समस्या हो गई है। जियोमार्ट जो किराना व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है वह अब नुकसान को कम कर ज्यादा लाभ कमाना चाहती है।  

टॅग्स :बिजनेसजिओमार्टReliance Industriesमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां