लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 24 प्रतिशत बढ़ी: फाडा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी ऑटोमोबाइल डीलरों के संगठन फाडा ने सोमवार को कहा कि त्योहारी मांग के चलते दिसंबर में यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री 23.99 प्रतिशत बढ़कर 2,71,249 इकाई हो गई।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर 2019 में 2,18,775 इकाई थी। फाडा ने देश के 1,477 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में 1,270 से वाहन पंजीकरण के आंकड़े जमा किए।

इन आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2019 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 11.88 प्रतिशत बढ़कर 14,24,620 इकाई हो गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 12,73,318 इकाई थी।

हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री दिसंबर 2020 में 13.52 प्रतिशत घटकर 51,454 इकाई रह गई, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 59,497 इकाई थी।

इसी तरह, तिपहिया वाहनों की बिक्री दिसंबर 2020 में 52.75 प्रतिशत घटकर 27,715 इकाई रह गई, जो दिसंबर 2019 में 58,651 इकाई थी।

समीक्षाधीन महीने में ट्रैक्टर की बिक्री 35.49 प्रतिशत बढ़कर 69,105 इकाई हो गई, जो दिसंबर 2019 में 51,004 इकाई थी।

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में पहली बार दिसंबर में वाहनों के पंजीकरण बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि फसल अच्छी होने, दोपहिया खंड में आकर्षक छूट, यात्री वाहनों में नई पेशकश और जनवरी महीने में कीमत बढ़ने की आशंका के चलते मांग तेज बनी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?