लाइव न्यूज़ :

खुदरा मुद्रास्फीति, औद्योगिक उत्पादन ने बाजार के किया बेजार, कोरोनावायरस से घरेलू शेयर बाजारों में निराशा

By भाषा | Updated: February 13, 2020 17:40 IST

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 106.11 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 41,459.79 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में 41,709.30 अंक के उच्चतम स्तर और 41,338.31 अंक के निचले स्तर के बीच उतार-चढ़ाव रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 26.55 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 12,174.65 अंक पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देआईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में सर्वाधिक गिरावट देखने को मिली।भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, इंफोसिस, सन फार्मा और टेक महिंद्रा में सर्वाधिक तेजी रही।

खुदरा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के ताजा आंकड़ों के निराशाजनक रहने व चीन में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेज वृद्धि के कारण बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 106.11 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 41,459.79 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में 41,709.30 अंक के उच्चतम स्तर और 41,338.31 अंक के निचले स्तर के बीच उतार-चढ़ाव रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 26.55 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 12,174.65 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में सर्वाधिक गिरावट देखने को मिली। भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, इंफोसिस, सन फार्मा और टेक महिंद्रा में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों में गिरावट रही।

बीएसई के समूहों में बैंक, वित्त और यूटिलिटीज में गिरावट रही जबकि टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी में तेजी रही। बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप ने मुख्य सूचकांक से बेहतर प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर माह में औद्योगिक उत्पादन में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आयी।

खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में 68 महीनों के उच्च स्तर 7.59 प्रतिशत पर पहुंच गयी। चीन में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने से एशियाई बाजार गिरावट में बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण दशक में पहली बार किसी तिमाही में वैश्विक कच्चा तेल मांग में गिरावट आने वाली है। इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड का वायदा करीब दो प्रतिशत गिरकर 55.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत