लाइव न्यूज़ :

Reserve Bank of India: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आरबीएल बैंक और बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर जुर्माना, रिजर्व बैंक ने लिया एक्शन, जानें क्या है जुर्माना राशि, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2023 21:11 IST

Reserve Bank of India: आरबीआई ने एक बयान में कहा कि 'ऋण और अग्रिम - सांविधिक और अन्य प्रतिबंध' से संबंधित उसके निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2015 का अनुपालन न करने पर 64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर 8.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।योजना 16 अक्टूबर से लागू होगी।

Reserve Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आरबीएल बैंक और बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर जुर्माना लगाया गया है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि 'ऋण और अग्रिम - सांविधिक और अन्य प्रतिबंध' से संबंधित उसके निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

केंद्रीय बैंक ने एक अन्य आदेश में कहा कि निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक लिमिटेड पर (निजी क्षेत्र के बैंकों में शेयरों के अधिग्रहण या वोटिंग अधिकार के लिए पूर्व अनुमोदन) दिशानिर्देश, 2015 का अनुपालन न करने पर 64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने एक अन्य विज्ञप्ति में कहा कि 'एनबीएफसी में धोखाधड़ी की निगरानी से जुड़े निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए बजाज फाइनेंस लिमिटेड पर 8.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इस बीच, केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि उसने अहमदाबाद स्थित द सुविकास पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का ‘द कालूपुर कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’, अहमदाबाद में विलय की योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना 16 अक्टूबर से लागू होगी। सुविकास पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखाएं 16 अक्टूबर से कालूपुर कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखाओं के रूप में कार्य करेंगी। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Bajaj Finance
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है