लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2024: आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर लता मंगेशकर के आइकॉनिक सॉन्ग के साथ सैनिक को दी श्रद्धांजलि

By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2024 15:22 IST

देश के जाने माने कारोबारी आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया और 'सैनिक' को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक हार्दिक नोट के साथ लता मंगेशकर का एक आइकॉनिक देशभक्ति सॉन्ग 'ऐ मेरे वतन के लोगो..' गीत साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी पोस्ट के साथ आनंद महिंद्रा ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों..' गाने का वीडियो भी पोस्ट कियावीडियो में तिरंगे की पृष्टभूमि पर हिंदी और अंग्रेजी में लिखे गाने के बोल दिखाए गए हैंकुछ ही समय में इस क्लिप को लगभग एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है

नई दिल्ली: देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर देशभक्ति कॉन्टेंट शेयर कर रहे हैं। इस बीच देश के जाने माने कारोबारी आनंद महिंद्रा ने गणतंत्र दिवस पर एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया और 'सैनिक' को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक हार्दिक नोट के साथ लता मंगेशकर का एक आइकॉनिक देशभक्ति सॉन्ग 'ऐ मेरे वतन के लोगो..' गीत साझा किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट पर लिखा, “आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। हम गर्व के साथ देखते हैं। परेड में हमारे हथियारों और मिसाइलों की पूरी ताकत का प्रदर्शन किया गया। लेकिन मुझे आशा है कि हम इस अविश्वसनीय गीत को एक बार फिर से सुनने के लिए अपने दिन से कुछ मिनट निकाल सकते हैं। और खुद को याद दिलाएं कि हमारी असली ताकत विनम्र सैनिक हैं, जो दूर सीमा पर अपनी जान देने को तैयार हैं, जबकि हम अपने प्रियजनों के साथ घर पर सुरक्षित हैं।” 

अपनी इसी पोस्ट के साथ उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों गाने का वीडियो भी पोस्ट किया। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से मिलती-जुलती पृष्ठभूमि पर सेट, वीडियो में हिंदी और अंग्रेजी में लिखे गाने के बोल दिखाए गए हैं।

पोस्ट को कुछ घंटे पहले शेयर किया गया था। तब से, इस क्लिप को लगभग एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। ट्वीट को लगभग 5 हजार लाइक्स भी मिले हैं। लोगों ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तरह-तरह के कमेंट किए।

टॅग्स :आनंद महिंद्रागणतंत्र दिवसलता मंगेशकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?