लाइव न्यूज़ :

स्टॉक मार्केट: वित्त-वर्ष 2023-24 में कंपनियों का रिपोर्ट कार्ड, आगामी हफ्ते की दिशा तय कर सकते हैं विदेशी निवेशक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2023 10:47 IST

बाजार विश्लेषकों ने उम्मीद जताई है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर भी निवेशकों की निगाह रहेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां तय करेगा बाजार की दिशाभू-राजनीतिक चिंताएं बनी हुई हैं, लेकिन उनका बाजार के कुल रुझान पर सीमित प्रभाव- विश्लेषक डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल इस आधार पर रहेगा आगामी हफ्ते का रुख

नई दिल्ली: घरेलू कंपनियों का वित्त-वर्ष 2023-24 के तिमाही रिपोर्ट कार्ड यह बताता है कि वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, इस हफ्ते शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगी। बाजार के विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर भी निवेशकों की निगाह रहेगी। 

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के संतोष मीणा ने कहा, "घरेलू मोर्चे पर कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे बाजार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। अगर विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध रूप से खरीददारी करते हैं, तो इससे बाजार की तेजी को और समर्थन मिल सकता है।’’

मीणा ने आगे कहा, ‘‘हालांकि भू-राजनीतिक चिंताएं बनी हुई हैं, लेकिन उनका बाजार के कुल रुझान पर सीमित प्रभाव पड़ा है। वैश्विक बाजारों का इस सकारात्मक धारणा को कायम रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।" 

आर्थिक मोर्चे पर औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों की घोषणा शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद की जाएगी। मास्टर कैपिटल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘वैश्विक और घरेलू मोर्चे पर आर्थिक घटनाक्रम, एफआईआई के साथ घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) का रुख, कच्चे तेल का भंडार, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल, इजराइल-हमास संघर्ष और दूसरी तिमाही के नतीजे इस सप्ताह बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’

नंदा ने बताया कि आगामी दिनों में कुछ बड़ी कंपनियां मसलन एचपीसीएल, एनएचपीसी, आईआरसीटीसी, पावर ग्रिड, टाटा पावर, अशोक लेलैंड, कोल इंडिया, हिंडाल्को, एलआईसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा केमिकल्स अपनी तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी। 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.98 अंक या 0.91 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 183.35 अंक या 0.96 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स शुक्रवार को 282.88 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 64,363.78 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 97.35 अंक या 0.51 प्रतिशत के लाभ के साथ 19,230.60 अंक पर पहुंच गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, ‘‘मजबूत वैश्विक संकेतक, स्थिर वृहद आर्थिक आंकड़े और घरेलू कंपनियों के बेहतर नतीजों से बाजार मजबूत हुआ है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में और बढ़ोतरी नहीं करने का संकेत तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।’’

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती