लाइव न्यूज़ :

DGCA ने इंडिगो से 3000 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल हुए पीडब्ल्यू इंजन को बदलने को कहा

By भाषा | Updated: October 29, 2019 06:11 IST

नागर विमानन महानिदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि इंडिगो के बेड़े में 16 ऐसे विमान हैं जिनमें दोनों प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) इंजन 2,900 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनागर विमानन नियामक, डीजीसीए ने सोमवार को इंडिगो से ऐसे ए-320 नियो विमानों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा जिनमें 3,000 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल हो चुके पीडब्ल्यू इंजन लगे हों। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा नहीं करने पर कंपनी को इन विमानों का परिचालन बंद किए जाने को लेकर तैयार रहने को कहा गया है।

नागर विमानन नियामक, डीजीसीए ने सोमवार को इंडिगो से ऐसे ए-320 नियो विमानों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा जिनमें 3,000 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल हो चुके पीडब्ल्यू इंजन लगे हों। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा नहीं करने पर कंपनी को इन विमानों का परिचालन बंद किए जाने को लेकर तैयार रहने को कहा गया है।

नागर विमानन महानिदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि इंडिगो के बेड़े में 16 ऐसे विमान हैं जिनमें दोनों प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) इंजन 2,900 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि ऐसे सभी 16 विमानों में अगले 15 दिनों में कम से कम एक एलपीटी इंजन लगाना होगा।

डीजीसीए अधिकारी ने कहा, “ऐसा नहीं करने पर इन सभी विमानों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। पैटर्न का अध्ययन करने और खतरे के आकलन के बाद ऐसा किया गया।” इंडिगो ने एक बयान में कहा, “हम अधिकारियों के साथ काम करना जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाएंगे।” अ

क्टूबर में, इंडिगो के पीडब्ल्यू इंजन लगे तीन ए320 (नियो) विमानों के उड़ान के दौरान इंजन बंद होने की खबर आई थी। तीनों बार इंजन बंद करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि लगातार-24, 25 और 26 अक्टूबर को ऐसा होने पर डीजीसीए की एक टीम ने रख-रखाव एवं सुरक्षा डेटा की समीक्षा करने के लिए 28 अक्टूबर को इंडिगो परिसर का दौरा किया।

अधिकारी ने कहा, “दोपहर में डीजीसीए की अगुवाई में सीओओ, सुरक्षा एवं रख-रखाव प्रमुखों सहित इंडिगो टीम के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक की। चर्चा के बाद इंडिगो को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि ऐसे किसी नियो विमान का परिचालन नहीं होना चाहिए जिसमें प्रैट और व्हिटनी 1100 श्रृंखला के दो इंजन लगे हों और जो 3,000 घंटे से ज्यादा चल चुके हों। इंडिगो को इन निर्देशों के पालन के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया है।” 

 

टॅग्स :इंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां