लाइव न्यूज़ :

यूजर्स के मामले में एयरटेल को पछाड़ जियो बनी दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी

By रजनीश | Updated: April 25, 2019 21:01 IST

हाल ही में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल कंपनियों ने मिनिमम रिचार्ज प्लान की घोषणा की थी, जिसके बाद से कंपनी के ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है।

Open in App

अपने लॉन्चिंग के लगभग ढाई साल के भीतर रिलायंस जियो देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। ग्राहकों की संख्या के मामले में जियो ने भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है। जियो के ग्राहकों की संख्या 30.6 करोड़ है। इंडिया में अभी सिर्फ वोडाफोन-आइडिया के ग्राहकों की संख्या जियो के ग्राहकों से ज्यादा है। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 28.4 करोड़ है, जबकि वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या दिसंबर 2018 की घोषणा के मुताबिक 38.7 करोड़ है। 

टेलीकॉम इंडस्ट्री के एक विश्लेषक का कहना है कि जियो यूजर्स की संख्या इसी तेजी से बढ़ती रही तो हो सकता है कि अगली तिमाही में कंपनी के ग्राहकों की संख्या वोडाफोन आइडिया को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल जाएगी। 

विश्लेषक के अनुसार जियो के आने के बाद तीनों प्राइवेट कंपनियों में वोडाफोन आइडिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। भारती एयरटेल टेलीकॉम बाजार में लगभग दो दशक तक शीर्ष पर बन रही, लेकिन अब कंपनी तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। साल 2016 में लॉन्चिंग के बाद जियो ने सस्ते टैरिफ प्लान और सस्ते दर पर लोगों को डेटा प्रदान किया। इससे जियो को फायदा पहुंचा। 

एक बात औऱ है जिससे वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। हाल ही में इन कंपनियों ने मिनिमम रिचार्ज प्लान की घोषणा की थी, जिसके बाद से कंपनी के ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है। जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो ने जनवरी और मार्च 2019 के बीच 2.7 करोड़ नए ग्राहक जोड़े हैं। जबकि साल 2018 में कंपनी ने कुल 12 करोड़ नए ग्राहक जोडे़ हैं। 

टॅग्स :जियोएयरटेलवोडाफ़ोनआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम