लाइव न्यूज़ :

टाइम मैगजीन: रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट हुए शामिल, जगह बनाने वाले अकेले भारतीय में नाम शुमार

By आजाद खान | Updated: September 29, 2022 17:16 IST

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी पर बोलते हुए टाइम मैगजीन ने कहा, “वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने गूगल और फेसबुक के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।“

Open in App
ठळक मुद्देटाइम मैगजीन ने टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट को जारी किया है। इस लिस्ट में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी का भी नाम शामिल है। वे अकेले भारतीय है जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल है।

Time100 NEXT List: जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और रिलायंसजियो के चेयरमैन आकाश अंबानी टाइम मैगजीन के टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में शामिल हो गए है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में शामिल होने वाले वह अकेले भारतीय है। 

यही नहीं वे टाइम मैगजीन के टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में बतौर लीडर्स चुने गए है। गौरतलब है कि 5जी रोलआउट की जिम्मेदारी भी इन्ही के हाथ में है। 

कितना खास है इस लिस्ट में शामिल होना

आपको बता दें कि दुनिया की नामचीन टाइम मैगजीन विश्व के उभरते उद्योगपतियां या सितारों की लिस्ट बनाती है जिसमें आकाश अंबानी को जगह मिली है। उनको यह जगह सबसे अनोखे कैटेगरी में मिली है। उन्हें लीडर्स कैटेगरी में चुना गया है। 

यही नहीं वह अकेले ऐसे भारतीय है जिन्हें इस लिस्ट में जगह मिली है। टाइम मैगजीन दुनिया का नामचीन मैगजीन है और इसमें फीचर करना अपने आप में एक मिसाल है। टाइम मैगजीन के अनुसार, आकाश अंबानी एक ऐसे उभरते सितारे है जो केवल 22 साल में ही जियो के बोर्ड में अपनी जगह बना ली थी। 

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी पर बोलते हुए टाइम मैगजीन का कहना है कि, “वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने गूगल और फेसबुक के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।“

5जी की लॉन्च में जियो का है बड़ा हाथ

गौरतलब है कि इसी साल जून में आकाश अंबानी को जियो की बागडोर सौंपी गई थी जो कि देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। 42 करोड़ 60 लाख ग्राहक वाला जियो इसी साल दीवाली में 5जी लॉन्च करने वाला है। देश में 5जी के लॉन्च से इन्टरनेट की दुनिया में क्रांति आने वाली है। 

यही नहीं जियो ही देश की ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है। आज से पहले इतनी बड़ी संख्या में बैंड नहीं खरीदे गए थे।  

टॅग्स :बिजनेसरिलायंसमुकेश अंबानीजियो5जी नेटवर्कआकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम