लाइव न्यूज़ :

रिलायंस ने मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन प्रतिदिन 1000 टन तक बढ़ा, 24 टैंकर विमानों से मंगवाए

By भाषा | Updated: May 1, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने जामनगर तेल रिफाइनरी में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 1000 टन से अधिक कर दिया है।

आरआईएल ने एक बयान में कहा कि यह ऑक्सीजन कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित राज्यों को मुफ्त में दी जा रही है।

कंपनी ने दावा किया कि रिलायंस आज भारत की करीब 11% मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहा है और हर दस में से एक रोगी को उसके द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन दी जा रही है।

रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में कच्चे तेल से डीजल, पेट्रोल, और जेट ईंधन जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं, यहां मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पाद नहीं किया जाता था, लेकिन कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद ऑक्सीजन की मांग बढ़ने पर रिलायंस ने मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया।

बयान में कहा गया कि रिलायंस ने ऑक्सीजन की आपूर्ति श्रृंखला को पुख्ता करने के लिए सऊदी अरब, जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड और थाईलैंड से 24 ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट कर के (विमानोंसे) मंगाए हैं, जिससे देश में लिक्विड ऑक्सीजन की कुल परिवहन क्षमता में 500 टन का इजाफा हुआ है। कंपनी ने बताया कि टैंकर एयरलिफ्ट करने में भारतीय वायुसेना का भी सहयोग रहा।

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘जब भारत कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ रहा है तब मेरे लिए और रिलायंस में हम सभी के लिए, जीवन बचाने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। भारत में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन के उत्पादन और परिवहन क्षमताओं को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है।’’

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, ‘‘रिलायंस फाउंडेशन में हम मदद की हर संभव कोशिश करेंगे। हर जीवन अनमोल है। हमारी जामनगर रिफाइनरी और संयंत्र को रातोंरात बदल दिया गया है ताकि भारत में मेडिकल ग्रेड तरल ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि 

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें