लाइव न्यूज़ :

रीट, इनविट 30 सितंबर से निफ्टी सूचकांकों में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:27 IST

Open in App

एनएसई द्वारा घोषित नए पात्रता मानदंड के अनुसार रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) और अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) 30 सितंबर से निफ्टी सूचकांक में शामिल होंगे। माइंडस्पेस बिजनेस पार्क रीट के सीईओ विनोद रोहिरा ने इसे एनएसई की एक बेहद उत्साहजनक पहल बताया। उन्होंने कहा, ‘‘इससे रीट में निवेशकों की व्यापक भागीदारी होगी और इसके चलते मात्रा, नकदी और बेहतर मूल्य खोज को बढ़ावा मिलेगा। रीट निफ्टी सूचकांकों पर आने की योग्यता रखते हैं। यह कदम भारत में अन्य इक्विटी विकल्पों के साथ ही रीट में निवेशकों की भागीदारी को बढ़ाने में मदद करेगा।’’ एनएसई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सभी इक्विटी शेयर, रीट और इनविट, जिनका एनएसई में कारोबार (सूचीबद्ध और कारोबार वाले तथा गैर सूचीबद्ध, लेकिन कारोबार की अनुमति वाले भी शामिल) होता है, वे निफ्टी सूचकांकों में शामिल होने के पात्र हैं। मौजूदा नियमों के तहत केवल वे शेयर ही निफ्टी सूचकांक में शामिल होने के पात्र हैं, जिनका एनएसई में कारोबार होता है। भारत में रीट और इनविट अपेक्षाकृत नए निवेश साधन हैं, लेकिन वैश्विक बाजारों में बेहद लोकप्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारShare Bazar Today: मंगलवार को NSE, BSE बंद, MCX शाम का सेशन फिर से शुरू होगा, एशियाई बाज़ार दबाव में

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारBudget 2026: रविवार, 1 फरवरी को खुला रहेगा भारतीय शेयर बाज़ार, एनएसई ने किया ऐलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स