लाइव न्यूज़ :

म्यूचुअल फंड में SIP के जरिये अगस्त में 15,813 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश, 35 लाख नई एसआईपी शुरू हुईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2023 18:01 IST

अगस्त के अंत में एसआईपी के लिए कुल प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) 8.47 लाख करोड़ रुपये रही। इस महीने रिकॉर्ड 35 लाख नई एसआईपी शुरू हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देम्यूचअल फंड में निवेश को लेकर बीता अगस्त महीना बेहद शानदार रहाअगस्त महीने में एसआईपी के माध्यम से रिकॉर्ड 15,813 करोड़ रुपये का निवेश हुआइससे पहले जुलाई में एसआईपी के माध्यम से रिकॉर्ड 15,244 करोड़ रुपये का निवेश रहा था

मुंबई: म्यूचअल फंड में निवेश को लेकर बीता अगस्त महीना बेहद शानदार रहा।  अगस्त महीने में एसआईपी के माध्यम से रिकॉर्ड 15,813 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। ट्रेंड से पता चला है कि निवेशक म्यूचअल फंड में निवेश को लेकर व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) को तरजीह दे रहे हैं।

म्यूचुअल फंड कंपनियों के संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में बॉन्ड और प्रतिभूतियों से जुड़ी योजनाओं से शुद्ध रूप से 25,872 करोड़ रुपये निकाले गये। एम्फी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन. एस. वेंकटेश ने कहा कि अतिरिक्त नकदी खत्म करने के लिए रिजर्व बैंक के वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) उपाय ने बॉन्ड के मामले में उद्योग के प्रदर्शन को ‘आंशिक रूप से प्रभावित’ किया।

इसका कारण ऐसी योजनाओं को बैंकों द्वारा ट्रेजरी प्रबंधन के नजरिए से भी देखा जाता है। इससे पहले जुलाई में एसआईपी के माध्यम से रिकॉर्ड 15,244 करोड़ रुपये का निवेश रहा था। वेंकटेश ने कहा कि अगस्त के अंत में एसआईपी के लिए कुल प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) 8.47 लाख करोड़ रुपये रही। इस महीने रिकॉर्ड 35 लाख नई एसआईपी शुरू हुईं।

उन्होंने कहा कि एसआईपी में रिकॉर्ड निवेश से पता चलता है कि खुदरा निवेशक बाजार में लगातार निवेश कर रहे हैं। उन्होंने मजबूत आर्थिक वृद्धि जैसे कारकों से आगे भी ऐसा ही रुझान रहने की उम्मीद जताई। अगस्त के अंत तक इक्विटी और हाइब्रिड योजनाओं (इक्विटी और बॉन्ड दोनों में निवेश से जुड़ी योजना) पर खुदरा निवेशकों का कुल एयूएम 12.30 करोड़ पोर्टफोलियो में 24.38 लाख करोड़ रुपये था।

वेंकटेश ने कहा कि अगस्त में रिकॉर्ड 19.58 लाख एसआईपी बंद हो गए या उनकी अवधि पूरी हो गई। जुलाई में यह संख्या 17 लाख से अधिक थी। म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एयूएम अगस्त में बढ़कर 46.93 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो जुलाई में 46.37 लाख करोड़ रुपये था। एसआईपी में लोग नियमित अंतराल यानी मासिक आधार पर 500 रुपये की शुरुआती राशि से निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड उद्योग काफी हद तक एसआईपी के जरिये होने वाले निवेश पर निर्भर है। इस उद्योग में 43 कंपनियां हैं।  

टॅग्स :म्यूचुअल फंडशेयर बाजारइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित