लाइव न्यूज़ :

आरबीआई अप्रत्याशित नकदी प्रवाह की स्थिति में संतुलन स्थापित करने का काम करेगा: दास

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:23 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को कहा कि आरबीआई अप्रत्याशित और एकमुश्त नकदी प्रवाह का प्रबंधन करने को लेकर जरूरत के मुताबिक बाजार हस्तक्षेप (फाइन ट्यूनिंग ऑपरेशन) करेगा। इसका मकसद अर्थव्यवस्था में नकदी के संतुलित स्तर और समान वितरण को बनाये रखना है। दास ने कहा कि उन्होंने छह अगस्त के मौद्रिक नीति वक्तव्य में 6 फरवरी, 2020 को घोषित संशोधित तरलता प्रबंधन ढांचे के तहत मुख्य संचालन के रूप में परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी की धीरे-धीरे बहाली के लिए एक रूपरेखा रखी थी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए ‘‘आरबीआई अप्रत्याशित और एकमुश्त नकदी प्रवाह का प्रबंधन करने को लेकर जरूरत के अनुसार समय-समय पर खुले बाजार में हस्तक्षेप करेगा। इसका मकसद अर्थव्यवस्था में नकदी के संतुलित स्तर और समान वितरण को बनाये रखना है।’’ उन्होंने ‘फिक्स्ड इंकम मनी मार्केट एंड डेरिवेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (एफआईएमएमडीए) और ‘प्राइमरी डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (पीडीएआई) के एक सम्मेलन में यह बात कही। दास ने कहा कि बीमा कंपनियों, भविष्य निधि और पेंशन फंड और कंपनियों जैसे बाजार प्रतिभागियों द्वारा दीर्घकालिक ब्याज दर और पुन: निवेश जोखिम की ‘हेजिंग’ (जोखिम से बचाव के लिये) की सुविधा के लिए नये उत्पादों पर विचार करने का भी यह एक उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा, ‘‘आरबीआई अपनी तरफ से नकदी की संतोषजनक स्थिति बनाये रखने के अपने प्रयास के तहत यह सुनिश्चित करेगा कि सरकारी प्रतिभूति बाजार में पर्याप्त नकदी हो।’’ दास ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियां विशिष्ट परिसंपत्ति वर्ग हैं और कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था में वृहद ब्याज दर परिवेश में सरकारी प्रतिभूति बाजार की जो भूमिका है, उसकी सराहना करना महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबारRBI: अब चेक क्लियरिंग के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कुछ ही घंटों में हो जाएगा काम; RBI इस डेट से कर रही नया सिस्टम पेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम