लाइव न्यूज़ :

3.14 लाख करोड़ मूल्य के 2 हजार रुपये के 88 प्रतिशत नोट वापस आए, भारतीय रिजर्व बैंक ने दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2023 16:21 IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि मई में इसकी वापसी के बाद से 2,000 रुपये के 3.14 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट वापस आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने मई में घोषणा की थी कि 2,000 रुपये के नोटों को वापस ले लिया जाएगा।फिलहाल 420 करोड़ रुपये मूल्य के ये नोट प्रचलन में हैं।भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि मई में इसकी वापसी के बाद से 2,000 रुपये के 3.14 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट वापस आ गए हैं।

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने खुलासा किया कि 2,000 रुपये के 88 प्रतिशत नोट, जिनकी कीमत 3.14 लाख करोड़ रुपये है, उन्हें प्रचलन से वापस लेने के फैसले के बाद से वापस कर दिया गया है। आरबीआई ने मई में घोषणा की थी कि 2,000 रुपये के नोटों को वापस ले लिया जाएगा। 

केंद्रीय बैंक के बयान के अनुसार, 19 मई तक प्रचलन में 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 31 मार्च को पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में 3.62 लाख करोड़ रुपये से घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये हो गया। फिलहाल 420 करोड़ रुपये मूल्य के ये नोट प्रचलन में हैं।

केंद्रीय बैंक अपने बयान में कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य, जो 31 मार्च 2023 को 3.62 लाख करोड़ रुपये था, 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने पर घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये हो गया था।" 

आरबीआई ने आगे कहा, "बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2023 तक प्रचलन से वापस प्राप्त 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.14 लाख करोड़ रुपये है। नतीजतन, 31 जुलाई को कारोबार की समाप्ति पर 2000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में 0.42 लाख करोड़ रुपये थे। इस प्रकार 19 मई 2023 तक प्रचलन में 2000 रुपये के 88 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गए हैं।"

आरबीआई ने कहा कि प्रमुख बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि ऋणदाताओं द्वारा प्राप्त लगभग 87 प्रतिशत बैंक नोट जमा कर दिए गए थे, जबकि लगभग 13 प्रतिशत अन्य मूल्यवर्ग के लिए बदले गए थे।

टॅग्स :Reserve Bank of IndiaRBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी