लाइव न्यूज़ :

RBI Repo Rate: रेपो रेट में हुआ 50 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा, RBI ने की उदार रुख वापस लेने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 30, 2022 10:47 IST

पिछले महीने आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो दर में और 50 आधार अंकों की वृद्धि की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार चौथी बार रेपो रेट में आरबीआई ने बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने नीतिगत ब्याज दर में 50 बेसिस अंक की बढ़ोतरी की है।अब रेपो रेट 5.90 प्रतिशत पर पहुंच गया, जोकि तीन साल में सबसे ज्यादा है।

नई दिल्ली: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया। रेपो दर अब 5.90 प्रतिशत हुई। दास ने ये भी कहा कि मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से पांच ने नीतिगत दर में वृद्धि का समर्थन किया। 

वहीं, दास ने आगे कहा कि मुद्रास्फीति की ऊंची दर को देखते हुए मौद्रिक नीति समिति का सूझ-बूझ के साथ मौद्रिक नीति को लेकर उदार रुख को वापस लेने के रुख पर कायम रहने का निर्णय रहा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कहा कि हम कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के नीतिगत दर में आक्रामक वृद्धि से नए 'तूफान' का सामना कर रहे हैं।

वहीं, दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी छमाही में मुद्रास्फीति छह प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही, आरबीआई ने ये भी कहा कि भारत में आर्थिक गतिविधियां स्थिर हैं। उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हालिया नरमी अगर कायम रही तो मुद्रास्फीति के मोर्चे पर राहत मिल सकती है। वित्त वर्ष 2022-23 में मुद्रास्फीति का अनुमान 6.7 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया।

दास ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने आर्थिक वृद्धि अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत किया। आरबीआई का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल व्यवस्थित है, इस साल 28 सितंबर तक इसमें केवल 7.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आरबीआई गवर्नर ने ये भी बताया कि बैंक ऋण 16.2 प्रतिशत की तेज गति से बढ़ा है। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :रेपो रेटReserve Bank of Indiaभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम