लाइव न्यूज़ :

रेपो दर को स्थिर रखने के फैसले पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- मुझे लगता है कि RBI ने सही फैसला किया

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2023 14:12 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेपो दर को स्थिर रखने के फैसले पर कहा कि मुझे लगता है कि आरबीआई ने सही फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीतारमण ने कीमतें बढ़ने के मुद्दे पर कहा कि मुद्रास्फीति को छह प्रतिशत या उसके नीचे रखा गया है।उन्होंने कहा कि हमने चीनियों को अरुणाचल प्रदेश में आने से रोका है, हमारे कार्य इसके लिए बोलते हैं।सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी पीएम के खिलाफ बार-बार आधारहीन आरोप लगाने वाले बनते जा रहे हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेपो दर को स्थिर रखने के फैसले पर कहा, "मुझे लगता है कि आरबीआई ने सही फैसला किया है।" वहीं, सीतारमण ने कीमतें बढ़ने के मुद्दे पर कहा कि मुद्रास्फीति को छह प्रतिशत या उसके नीचे रखा गया है। इसके अलावा चीन के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने चीनियों को अरुणाचल प्रदेश में आने से रोका है। हमारे कार्य इसके लिए बोलते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बार-बार आधारहीन आरोप लगाने वाले बनते जा रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि उन्होंने 2019 में ऐसा किया था। वह इसे फिर से कर रहे हैं। वह इन सभी झूठे आरोपों से कोई सबक नहीं सीखते हैं जो वह प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाना चाहते हैं।

संसद के बजट सत्र में हंगामा करने वाले अडानी मुद्दे को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगर राहुल गांधी को लगता है कि अडानी को ये सब चीजें दी गई हैं तो यह सच नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "यह केरल की कांग्रेस सरकार थी जिसने अडानी को विझिंजम बंदरगाह थाली में परोस कर दिया था। यह किसी टेंडर के आधार पर नहीं दिया गया।"

टॅग्स :निर्मला सीतारमणरेपो रेटभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी