लाइव न्यूज़ :

RBI ने की आर्थ‌िक नीतियों की घोषणा, रेपो रेट .25% बढ़ा, जीडीपी वृद्ध‌ि दर में कोई बदलाव नहीं

By भाषा | Updated: June 6, 2018 15:38 IST

आरबीआई ने 2018-19 की पहली छमाही के लिये खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को संशोधित कर 4.8-4.9 प्रतिशत तथा दूसरी छमाही के लिये 4.7 प्रतिशत किया।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जूनः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट, मुद्रास्फीति और जीडीपी दर की घोषणाएं कर दी हैं। रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर (रेपो दर) 0.25 प्रतिशत बढ़कर 6.25 प्रतिशत किया। रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल समेत मौद्रिक नीति समिति के सभी छह सदस्यों ने नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत वृद्धि का समर्थन किया। जबकि रिवर्स रेपो रेट 6.50% रखा।

रिजर्व बैंक ने 2018-19 के लिये जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 7.4 प्रतिशत पर बरकरार रखा। आरबीआई के गवर्नर उर्ज‌ित पटेल ने आर्थ‌िक नीतियों की घोषणा की। आरबीआई ने 2018-19 की पहली छमाही के लिये खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को संशोधित कर 4.8-4.9 प्रतिशत तथा दूसरी छमाही के लिये 4.7 प्रतिशत किया।

आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि 2018-19 के लिये सामान्य मानसून की भविष्यवाणी कृषि क्षेत्र के लिये शुभ संकेत है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विश्वनाथन ने कहा कि शहरी सहकारी बैंकों को छोटे वित्तीय बैंक में बदलने संबंधी प्रावधान लाए जाएंगे। 

अर्थव्यवस्था की खराब हालत से सरकार बेखबर : कांग्रेस

कांग्रेस ने आज अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए देश की आर्थिक स्थिति खराब होने का दावा किया और आरोप लगाया कि इसको लेकर सरकार बेखबर है और रिजर्व बैंक दुविधा में है।

पार्टी ने सवाल किया कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था के लिए यही ‘अच्छे दिन’ हैं?  कांग्रेस के मुख्य प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा जनवरी-मई, 2018 के दौरान 41,216 करोड़ रुपये की निकासी की गई। चालू खाता घाटा 3.2 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया।’’ 

उन्होंने दावा किया कि निर्यात गिर गया है, आयात और व्यापार घाटा बढ़ गया है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था की इस स्थिति को लेकर सरकार बेखबर है और रिजर्व बैंक दुविधा में है।

Reserve Bank of India (RBI) hikes Repo Rate by 25 bps to 6.25%. Reverse Repo rate at 6.50%. Reserve Bank of India (RBI) projects inflation for 2018-19 at 4.8- 4.9% in first half and 4.7% in the second half of the year, projection for GDP is 7.5-7.6 in first half and 7.3-7.4 in the second half. Gross domestic product (GDP) growth for 2017-18 has been revised & estimated at 6.7% backed by an all time high production of food grains and horticulture, strengthening of industrial growth and resilient services sector activity: RBI Guv Urijit Patel.

टॅग्स :आरबीआईआरबीआई बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी