लाइव न्यूज़ :

आरबीआई गवर्नर ने बताई ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की वजह, 'मुद्रा युद्ध' की शक्ल ले रहा है वैश्विक व्यापार युद्ध

By भाषा | Updated: August 2, 2018 04:51 IST

मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत के दायरे में बनाए रखने के लिए बढ़ायी रेपो दर: उर्जित पटेल

Open in App

मुंबई, 2 अगस्तः भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने आज कहा कि लगातार दूसरी बार नीतिगत ब्याज दर में 0.25% की बढ़ोत्तरी असल में मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत के तय दायरे में बनाए रखने की केंद्रीय बैंक की नीति के अनुरूप उठाया गया कदम है। इस लक्ष्य से विमुख होने से बचने के लिए ही ब्याज दर में यह बढ़ोत्तरी की गई है। पटेल ने कई ऐसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों की बात की जिससे मुद्रास्फीति के बढ़ने का अंदेशा है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर संभावित व्यापार युद्ध अब धीरे-धीरे ‘मुद्रा युद्ध’ की शक्ल लेता जा रहा है, इसके अलावा असमान वैश्विक वृद्धि और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से मुद्रास्फीति बढ़ने की संभावना है। ऐसे में केंद्रीय बैंक ने लघु अवधि में नीतिगत दर या रेपो दर को बढ़ाया है। यह अब 6.5% हो गई है।

उल्लेखीय है कि 28 जनवरी 2014 को जब रेपो दर में बदलाव किया गया था तो यह आठ प्रतिशत तक पहुंच गई थी। उसके बाद इसे लगातार घटाया गया। तब से इसी साल छह जून को एक लंबी अवधि के बाद इसे छह प्रतिशत से बढ़ाकर 6.25% किया गया। आज इसमें लगातार दूसरी बार 0.25% की बढ़ोत्तरी की गई जिससे यह 6.5% हो गई।

पांच पन्नों के नीतिगत समीक्षा दस्तावेज में कहा गया है कि जो भी चुनौतियां गिनाई गईं हैं वह फिलहाल संतुलित दायरे में हैं और यहां तक कि 2018-19 की पहली छमाही के मुद्रास्फीति अनुमान को मामूली रूप से कम किया गया है। 

पटेल ने कहा कि कई महीनों से प्रमुख मुद्रास्फीति चार प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है और ऐसे में यह उचित समय है जब टिकाउ आधार पर मुद्रास्फीति के मामले में संसद द्वारा तय किये गये लक्ष्य को हासिल किया जाये। यही वजह है कि जून और अगस्त में दो कदम उठाये गये हैं। इससे इसकी ज्यादा संभावना होगी कि ‘‘हम चार प्रतिशत के तय लक्ष्य से दूर नहीं पहुंच जायें और वास्तव में हमें चार प्रतिशत की तरफ टिकाउ आधार पर बढ़ना है।’’

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :आरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी