लाइव न्यूज़ :

2000 रुपए के नोट को वापस लेने के फैसले पर बोले RBI गवर्नर- इसका अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 26, 2023 11:19 IST

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई द्वारा पिछले महीने घोषित 2000 रुपए के करेंसी नोट को वापस लेने से अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदास ने कहा कि 2000 रुपए के नोट का अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।दास ने 'अनिश्चितता' जैसी चुनौतियों की ओर इशारा किया, जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था को निपटना होगा।19 मई को आरबीआई ने अपने मुद्रा प्रबंधन के हिस्से के रूप में 2000 रुपए मूल्यवर्ग के नोटों को वापस लेने की घोषणा की।

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई द्वारा पिछले महीने घोषित 2000 रुपए के करेंसी नोट को वापस लेने से अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। दास ने पीटीआई को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया, "मैं आपको स्पष्ट रूप से बता सकता हूं कि 2000 रुपए का नोट, जिसे प्रचलन से वापस लिया जा रहा है, उसका अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।"

हालाँकि, दास ने 'अनिश्चितता' जैसी चुनौतियों की ओर इशारा किया, जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था को निपटना होगा। उन्होंने कहा, "दो-तीन चुनौतियां हैं। पहली अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता है, दूसरी अल नीनो पूर्वानुमान है, और अन्य मुख्य रूप से मौसम संबंधी घटनाएं हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दरों को 'कैलिब्रेटेड' तरीके से बढ़ाने और मुद्रास्फीति को 5 प्रतिशत से कम करने सहित कई उपाय किए हैं।

19 मई को आरबीआई ने अपने मुद्रा प्रबंधन के हिस्से के रूप में 2000 रुपए मूल्यवर्ग के नोटों को वापस लेने की घोषणा की। हालाँकि, नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे और लोग इन्हें अपनी निकटतम बैंक शाखा में बदल सकते हैं या जमा कर सकते हैं, ऐसा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसके अलावा एक बार में अधिकतम दस ऐसे नोट बदले या जमा किए जा सकते हैं। 

हालाँकि, इन्हें कितनी बार बदला/जमा किया जा सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं है। 2000 रुपए मूल्यवर्ग के नोट 8 नवंबर, 2016 की नोटबंदी के तुरंत बाद पेश किए गए थे। इसलिए, इस वापसी को मीडिया ने 'मिनी-नोटबंदी' के रूप में वर्णित किया था।

टॅग्स :शक्तिकांत दासReserve Bank of Indiaभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी