लाइव न्यूज़ :

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन को बेटे ने घर से निकाला, विजयपत सिंघानिया ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

By विकास कुमार | Updated: January 2, 2019 18:29 IST

विजयपत सिंघानिया ने 2015 में रेमंड ग्रुप का कंट्रोलिंग स्टेक (50 प्रतिशत से ज्यादा) अपने बेटे के नाम कर दिया. लेकिन उसके बाद उनके बेटे ने कंपनी पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए उन्हें कंपनी से पूरी तरह दरकिनार कर दिया.

Open in App

रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया ने अपने बेटे गौतम सिंघानिया को 3 साल पहले अपनी कंपनी का स्वामित्व सौंपा था. लेकिन आज वो अपने इस फैसले पर पछता रहे हैं क्योंकि जिस बेटे को उन्होंने अपना कारोबारी साम्राज्य सौंपा था आज उसी ने न सिर्फ उन्हें कंपनी से बल्कि अपने घर से भी निकाल दिया है.  

विजयपत सिंघानिया ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और 2007 में गिफ्ट की गई संपति को वापस पाना चाहते हैं. उनका आरोप है कि ग्रुप का मालिकाना हक पाते ही उनके बेटे ने धोखा देना शुरू कर दिया और उनसे ग्रुप के अवकाशप्राप्त चेयरमैन का तमगा भी छिन लिया. 

विजयपत सिंघानिया ने 2015 में रेमंड ग्रुप का कंट्रोलिंग स्टेक (50 प्रतिशत से ज्यादा) अपने बेटे के नाम कर दिया. लेकिन उसके बाद उनके बेटे ने कंपनी पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए उन्हें कंपनी से पूरी तरह दरकिनार कर दिया. 

विजयपत सिंघानिया ने बहुत मेहनत से इस ग्रुप को खड़ा किया था. 80 साल पहले छोटे स्तर पर शुरू किया गया टेक्सटाइल बिज़नेस धीरे-धीरे हर घर तक पहुंच गया और देश में रेमंड एक प्रसिद्ध ब्रांड के रूप में पहचाने जाने लगा. विश्व स्तर पर रेमंड द्वारा बनाये जाने वाली कपड़ों की मांग बढ़ने लगी. टेक्सटाइल के अलावा सीमेंट, डेयरी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी रेमंड का व्यापार चल रहा है. 

विजयपत सिंघानिया ने 2007 के उस कानून के तहत अपने बेटे के खिलाफ कदम उठाने की सोच रहे हैं, जिसमें मूलभूत जरूरतें नहीं पूरा होने की स्थिति में अपने बेटे को उपहार में दिए गए संपति को वापस लिया जा सकता है. वो अपने बेटे को अपना बिज़नेस सौंपने के फैसले को मूर्खतापूर्ण बताते हैं. 

 

टॅग्स :इकॉनोमीइंडियाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम