लाइव न्यूज़ :

2022-23 में वाहन कलपुर्जा कंपनियों के आय में हो सकती है बढ़ोतरी, रेटिंग एजेंसी इक्रा का दावा- इतने प्रतिशत वृद्धि की है उम्मीद

By भाषा | Updated: November 14, 2022 17:52 IST

मामले में बोलते हुए इक्रा की उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रमुख विनुता एस ने कहा, ‘‘ओईएम की मांग का भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग की बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है। इसके चालू वित्त वर्ष में सुधार की संभावना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देरेटिंग एजेंसी इक्रा ने वाहन कलपुर्जा कंपनियों के आय को लेकर एक दावा किया है। दावा के अनुसार, 2022-23 की पहली छमाही में इन कंपनियों के आय में इजाफा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वृद्धि आठ से दस प्रतिशत तक रह सकती है।

मुंबई: वाहन कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों को चालू वित्त वर्ष में अपने आय में आठ से दस प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। इस उम्मीद रेटिंग एजेंसी इक्रा ने जताई है। 

रिपोर्ट में इक्रा ने क्या कहा

ऐसे में इक्रा ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि घरेलू मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) की मजबूत मांग और वाहनों के कलपुर्जों, एक्सेसरीज और कलपुर्जा बाजार (आफ्टरमार्किट) में दबी हुई मांग के निकलने से आपूर्तिकर्ताओं की आय बढ़ सकती है। 

रिपोर्ट के अनुसार, उद्योग को चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही के दौरान अपनी आय में सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। 

पिछले कुछ महीनों में निर्यात ऑर्डर में देखी गई है कमी

इक्रा ने करीब 3,00,000 करोड़ रुपए के कुल वार्षिक आय वाली 49 वाहन कुलपुर्जा कंपनियों के अनुमानों के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में आपूर्ति श्रृंखला के बाधाओं, मुद्रास्फीतिक दबाव और भू-राजनीतिक संकट के कारण निर्यात ऑर्डर कम हुए हैं। 

इक्रा की उपाध्यक्ष ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए इक्रा की उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रमुख विनुता एस ने कहा, ‘‘ओईएम की मांग का भारतीय वाहन कलपुर्जा उद्योग की बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है। इसके चालू वित्त वर्ष में सुधार की संभावना है।’’ भारत में वाहन कलपुर्जों का आयात बीते वित्त वर्ष में 18.3 अरब डॉलर था, जिसमें चीन और जर्मनी सबसे बड़े स्रोत बाजार थे।

टॅग्स :बिजनेसऑटोमेटिक कारकारIcra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित