लाइव न्यूज़ :

Ratan Tata Last Rites: एयर इंडिया को फिर से परवाज?, नए पंख देकर रतन टाटा ने पुराने सपने को...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2024 19:50 IST

Ratan Tata Last Rites: एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय पूरा हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा समूह की ही एयरलाइन रही एयर इंडिया की घरवापसी हो गई।टाटा समूह ने अपना विमानन कारोबार को नए सिरे से पुनर्गठित करने की पहल की है। वर्ष 1932 में जेआरडी टाटा ने टाटा एयरलाइन की स्थापना की थी।

Ratan Tata Last Rites: आर्किटेक्ट की पढ़ाई करने के बावजूद विमान उड़ाने का जुनून रखने वाले दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने घाटे में चल रही एयर इंडिया को कई दशक बाद टाटा समूह के नियंत्रण में लाकर एक बहुत पुराने सपने को अंजाम तक पहुंचाया था। टाटा ने यात्री विमान और लड़ाकू विमान उड़ाए लेकिन एयर इंडिया को फिर से परवाज देने की उनकी मंशा जनवरी, 2022 में ही जाकर पूरी हो पाई थी। टाटा समूह ने एयर इंडिया का नियंत्रण उसी समय सरकार से अपने हाथों में लिया था। इसके साथ ही कभी टाटा समूह की ही एयरलाइन रही एयर इंडिया की घरवापसी हो गई।

इसे अंजाम देने में रतन टाटा के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही थी। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (86) का बुधवार देर शाम मुंबई में वृद्धावस्था से जुड़ी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उनका बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिछले ढाई वर्षों में एयर इंडिया को फिर से रफ्तार देने के लिए टाटा प्रबंधन ने कई प्रयास किए हैं।

इस दौरान टाटा समूह ने अपना विमानन कारोबार को नए सिरे से पुनर्गठित करने की पहल की है। इस क्रम में अगले महीने एयर इंडिया के साथ विस्तारा का विलय होने वाला है। इसके पहले एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय पूरा हो चुका है।

रतन टाटा ने एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा होने के बाद एक संदेश में कहा था, ‘‘टाटा समूह यात्रियों की सुविधा और सेवा के मामले में एयर इंडिया को पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित है।’’ वर्ष 1932 में जेआरडी टाटा ने टाटा एयरलाइन की स्थापना की थी।

हालांकि, सरकार ने बाद में उसका राष्ट्रीयकरण कर उसे एयर इंडिया का नाम दे दिया था। धीरे-धीरे एयर इंडिया आर्थिक मुश्किलों में घिरती गई और उसका विनिवेश करने का फैसला किया गया। रतन टाटा एयर इंडिया को फिर से टाटा समूह के नेतृत्व में लाने का इंतजार वर्षों से कर रहे थे। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया।

जेआरडी टाटा के नेतृत्व में एयर इंडिया एक समय दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित एयरलाइंस में शुमार होती थी। रतन टाटा अपनी एयरलाइन को फिर से उसी प्रतिष्ठा एवं छवि के स्तर पर ले जाना चाहते थे। अब शायद वह आसमान से इसे नई ऊंचाइयों को हासिल करते हुए देखें।

टॅग्स :रतन टाटाएयर इंडियाTata Companyमुंबईटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत