लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर से अयोध्या के लिए बस सेवा, 3000 तीर्थयात्री करेंगे यात्रा, राजस्थान सीएम भजनलाल ने दी तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2024 08:48 IST

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: देवस्थान विभाग के 593 मंदिरों में विद्युत सज्जा, रामायण पाठ, दीप दान, महाआरती आदि कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही संत-महंत एवं पुजारियों का सम्मान किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू की जायेगी।अयोध्या के लिए स्पेशल रेल सेवाएं भी शुरू की जायेंगी। आय वर्ग के 208 भूखण्ड भी आवंटित किये जायेंगे। 

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में देवस्थान विभाग के 593 मंदिरों में विद्युत सज्जा, रामायण पाठ, दीप दान, महाआरती आदि कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही संत-महंत एवं पुजारियों का सम्मान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने पर राज्य के श्रद्धालुओं के खातिर प्रदेश के सात संभाग मुख्यालयों- जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा एवं अजमेर से अयोध्या के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू की जायेगी।

इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन हेतु 31 मार्च 2024 तक तीन हजार तीर्थयात्रियों को यात्रा करवाई जायेगी तथा रामलला के दर्शन हेतु एक फरवरी 2024 से जयपुर से अयोध्या के लिये विशेष विमान सेवा संचालित होगी। इसके अतिरिक्त राज्य से अयोध्या के लिए स्पेशल रेल सेवाएं भी शुरू की जायेंगी।

शर्मा ने कहा कि इस भव्य अवसर पर सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण्य, प्रतापगढ़ में वनपथ, पुलिया निर्माण तथा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कार्य करवाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भव के तहत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 75,000 स्वास्थ्य मेलों का आयोजन तीन माह में किया जायेगा।

जबकि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत एक करोड़़ पात्र सदस्यों के विवरण की जांच के बाद कार्ड वितरण का कार्य शुरू किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘भिवाड़ी इंटिग्रेटेड विकास प्राधिकरण’ (बीडा) भिवाड़ी द्वारा नवीन ‘‘श्रीराम-जानकी आवासीय योजना‘‘ में विभिन्न आय वर्ग के 208 भूखण्ड भी आवंटित किये जायेंगे। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमिLord Ramराजस्थानभजनलाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम