लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Ayodhya New Year 2025: नए साल पर अयोध्या जा रहे हैं तो होटल में कमरा खाली नहीं?, 15 जनवरी 2025 तक सभी बुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2024 14:37 IST

Ram Mandir Ayodhya New Year 2025:  2022 में 32.18 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश आए जबकि 2024 के पहले छह महीनों पर्यटकों की संखअया 32.98 करोड़ रही।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटन में वृद्धि अयोध्या और काशी के महत्वपूर्ण योगदान के कारण हुई है।अयोध्या जिला मुख्यालय में लगभग सभी होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं।बुकिंग प्लेटफॉर्म ने दिखाया कि कुछ होटलों और लॉज में अब भी कमरे उपलब्ध हैं।

Ram Mandir Ayodhya New Year 2025: नए साल के आगमन के साथ ही भगवान श्री रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जिला मुख्यालय के लगभग सभी होटल बुक हो गये हैं। इस बीच, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन का समय बढ़ा दिया है और अपेक्षित भीड़ को प्रबंधित करने के लिए व्यापक व्यवस्था लागू की है। इस साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अयोध्या जिला मुख्यालय में लगभग सभी होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं।

अयोध्या में एक स्थानीय होटल के मालिक अंकित मिश्रा ने कहा, "हम इस नए साल में श्रद्धालुओं का स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं। हमारे सभी कमरे 15 जनवरी तक के लिए पहले से बुक हो चुके हैं।" शनिवार सुबह जब जांच की गयी, तो एक ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म ने दिखाया कि कुछ होटलों और लॉज में अब भी कमरे उपलब्ध हैं।

हालांकि कुछ होटल मांग में वृद्धि के कारण प्रति रात एक कमरे का 10,000 रुपये से अधिक शुल्क ले रहे हैं। इस साल की शुरुआत में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से अयोध्या में धार्मिक पर्यटन में वृद्धि देखी गई है, जबकि चैत्र (मार्च-अप्रैल) में हिंदू नववर्ष का पारंपरिक महत्व है।

स्थानीय पुजारी रमाकांत तिवारी ने कहा, "बड़ी संख्या में भक्त धार्मिक स्थलों पर जाते हैं और एक जनवरी को पूजा-अर्चना करते हैं, ताकि साल की शुरुआत में रामलला का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।" भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजकरण नैयर ने कहा, "राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, लता चौक, गुप्तार घाट, सूरजकुंड और अन्य लोकप्रिय स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।" मंदिर ट्रस्ट ने भी खासकर 30 दिसंबर से जनवरी के पहले दो हफ्तों के बीच बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए व्यापक तैयारी की है।

ट्रस्ट के एक व्यक्ति ने कहा, "सभी भक्तों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए दर्शन का समय बढ़ाया गया है और विशेष व्यवस्था की गई है।" राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सभी क्षेत्रों के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जिससे अयोध्या और राज्य में पर्यटन में तेजी से बढ़ा।

राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार, 2022 में 32.18 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश आए जबकि 2024 के पहले छह महीनों पर्यटकों की संखअया 32.98 करोड़ रही। प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा था कि पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि अयोध्या और काशी (वाराणसी) के महत्वपूर्ण योगदान के कारण हुई है।

सरकार ने कहा, "पिछले साल जनवरी में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, उत्तर प्रदेश में छह महीने के भीतर लगभग 11 करोड़ पर्यटकों की आमद हुई। अकेले जनवरी में, रिकॉर्ड तोड़ सात करोड़ पर्यटकों ने दौरा किया, जो किसी एक महीने में किसी भी स्थान पर आने वाले आगंतुकों की सबसे अधिक संख्या है।"

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशलखनऊShri Ram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?