लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Tourist: कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं राजस्थान, घरेलू पर्यटकों की संख्या में 394 प्रतिशत की वृद्धि, आप भी घूम आएं..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 16:06 IST

Rajasthan Tourist: जयपुर, उदयपुर और माउन्ट आबू सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर केवल अग्रिम बुकिंग करवाने वालों को ही जगह मिल सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे15 अगस्त तक एक लंबा वीक एण्ड पर्यटकों के रोमांच को बढ़ाने में सहायक साबित हुआ है।बिना प्लानिंग के आपको यात्रा का आनंद नहीं मिल सकता।राजस्थान पर्यटन इन दिनों पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए नए सर्किट बना रहा है।

Rajasthan Tourist: राजस्थान में घरेलू पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्षों की तुलना में 394 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य में पर्यटन सीजन की अवधारणा लगभग खत्म हो चुकी है। यहां पर अब वर्ष पर्यन्त पर्यटक की मौजदूगी ने राजस्थानपर्यटन को गुलजार कर रखा है। इस सप्ताह से लेकर 15 अगस्त तक एक लंबा वीक एण्ड पर्यटकों के रोमांच को बढ़ाने में सहायक साबित हुआ है।

आलम यह है कि जयपुर, उदयपुर और माउन्ट आबू सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर केवल अग्रिम बुकिंग करवाने वालों को ही जगह मिल सकेगी। इन पर्यटन स्थलों पर न तो वाहन उपलब्ध हैं और न वाहन। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक दलीप सिंह राठौड़ का कहना है कि पर्यटकों को य़ह अपनी आदत बना लेनी चाहिए की जब भी वे किसी भी स्थान के लिए अपनी पर्यटन यात्रा सुनिश्चित करें तो इससे पहले वे अपनी यात्रा को प्लान करें क्योंकि बिना प्लानिंग के आपको यात्रा का आनंद नहीं मिल सकता।

जहां तक राजस्थान की बात है कि राजस्थान पर्यटन इन दिनों पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए नए सर्किट बना रहा है। प्रदेश में इन दिनों धार्मिक पर्यटन बेहद बढ़ा है क्योंकि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वधर्म सम्भाव तीर्थ सर्किट बनाया गया है।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूअर ऑपरेटर्स ( राटो)  के आला पदाधिकारियों मानें तो उनका कहना है कि राजस्थान में घरेलू पर्यटकों अग्रिम बुकिंग करवाने के बाद ही प्रदेश का रुख करना चाहिए अन्यथा उन्हें यहां आने के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

राटो के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार राजस्थान में इन दिनों कर्नाटक (बेंगलूरु), पश्चिम बंगाल, गुजरात( सूरत व अहमदाबाद) सहित दिल्ली व दिल्ली (एनसीआर) व उत्तरप्रदेश से घरेलु पर्यटक खासी संख्या में आ रहे हैं, स्वतंत्रता दिवस तक एक लंबे वीक एण्ड ने पर्यटकों को मानो पंख लगा दिए हैं।

महेंद्र सिंह के अनुसार वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के केंद्र सरिस्का (अलवर) व रणथम्भौर ( सवाईमाधोपुर), उदयपुर, कुम्भलगढ़, माउन्ट आबू सहित रणकपुर में इन दिनों खासी संख्या में घरेलू पर्यटक मौजूद हैं। एक्सोटिक टूअर्स एण्ड ट्रेवल के निदेशक देवीपाल सिंह के अनुसार गुजरात से आने वाला पर्यटक माउन्ट आबू, उदयपुर, कुम्भलगढ़ के साथ ही पाली के जंवाई बांध और जंवाई लेपर्ड सेंचुरी की ओर रुख कर रहा है  तो वहीं दिल्ली से राजस्थान का रुख करने वाले सरिस्का, रणथम्भौर, शेखावाटी ( झुंझुनू, मंडावा, अलसीसर, बीकानेर और चूरू) की ओर घूमने जा रहे हैं।

वहीं जयपुर शहर से उदयपुर और रणकपुर के लिए लगातर बुकिंग हो रही हैं। उत्तर प्रदेश से आने वाला पर्यटक भरतपुर और दौसा (आभानेरी) सहित रणथम्भौर की ओर जा रहा है। दुनिया में सबसे पसंदीदा शहरों की सूची में दूसरा स्थान पाने वाले उदयपुर का आलम तो यह है कि उदयपुर में केवल इस लंबे वीक एण्ड ही नहीं दिसम्बर और जनवरी तक के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं।

उदयपुर को अपने ट्रेवल प्लान में शामिल करने से पहले पर्यटकों को राजस्थान पर्यटन सेवा केंद्र सहित होटल्स सहित ट्रेवल प्लानर के साथ पूरी प्लानिंग करने बाद ही यहां का  रुख करना चाहिए। इन्ट्रेक्टेड टूअर टू इंडिया प्रा.लि. के निदेशक दिलीप सिंह चौहान के अनुसार पर्यटकों को अब राजस्थान आने से पहले ही अपने टूअर को वैलप्लान करना होगा।

जिससे अनकी यात्रा सुखद रहे क्योंकि राजस्थान में अब महज पर्यटक स्थल पर पहुंचने से ही आपका मकसद पूरा नहीं होगा क्योंकि आपको होटल में रूम भी चाहिए, पर्यटक वाहन भी चाहिए जो अगर  समय से उपलब्ध नहीं हो सकें तो आपका मजा किरकिरा हो सकता है।

चौहान के अनुसार ऐसा नहीं है कि राजस्थान में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर में कमी है, ऐसा पर्यटक बिल्कुल नहीं सोचें क्योंकि अगर ऐसा होता तो कोरोना काल से लेकर अब तक राजस्थान में घरेलु और विदेशी पर्यटकों की संख्या में बेहतहाशा वृद्धि क्यों होती।

चौहान का कहना है कि पर्यटक अगर अपने ट्रेवल को प्लान करके, .यात्रा करेंगे तो उनकी यात्रा का आनंद दो गुना हो जाएगा क्योंकि राजस्थान पर्यटन तो हमेशा अपने पर्यटकों को कहता है पधारो म्हारे देस....जो राजस्थान पर्यटन का स्लोगन भी है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम