लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थानः 10 चिकित्सा संस्थानों में 440 बिस्तर बढ़ाए, 350 नए पद सृजित करने का फैसला, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 19:20 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 10 चिकित्सा संस्थानों में सुविधाओं का विस्तार करते हुए कुल 440 बिस्तर बढ़ाने तथा 350 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देरामगढ़ सीकर में प्रत्येक में 20-20 अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध हो सकेंगे।बिस्तरों की व्यवस्था से आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की थी।

जयपुरः राज्य सरकार ने 10 चिकित्सा संस्थानों में 440 बिस्तर बढ़ाने तथा 350 नए पद सृजित करने का फैसला किया है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार सरकार द्वारा चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 10 चिकित्सा संस्थानों में सुविधाओं का विस्तार करते हुए कुल 440 बिस्तर बढ़ाने तथा 350 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

गहलोत के इस निर्णय से राजकीय चिकित्सालय कुचामन सिटी नागौर में 150, सेटेलाइट मोतीडूंगरी जयपुर में 100, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेडवा बाड़मेर में 45, भीनमाल जालौर में 25 तथा हिण्डौली बूंदी, कोटकासिम अलवर, टपकूडा अलवर, बड़ाउ झुंझुनूं, गुढाचन्द्रजी करौली तथा रामगढ़ सीकर में प्रत्येक में 20-20 अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध हो सकेंगे।

अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था से आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की थी। एक अन्‍य फैसले के तहत राज्‍य के उच्च प्राथमिक स्तर के 16 राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया है। इससे विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही आगे की पढ़ाई जारी रखने के अवसर मिलेंगे। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है