लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Budget 2024: महिलाओं को नौकरी में मिलेगा इतने फीसद आरक्षण, 5 शहरों के लिए 'स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0'

By आकाश चौरसिया | Updated: February 8, 2024 14:42 IST

वित्त मंत्री ने विधानसभा में घोषणा की स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत प्रदेश के चार शहरों में 553.90 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट विकास कार्य करवाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को इसकी स्वीकृति दे दी है। 

Open in App

Rajasthan Budget 2024: उप-मुख्यमंत्री और राज्य की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विधानसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 50 फीसदी लागू किया और अन्य भर्तियों में महिला आरक्षण 30  फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी करने की घोषणा की है।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने विधानसभा में घोषणा की स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत प्रदेश के चार शहरों में 553.90 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट विकास कार्य करवाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को इसकी स्वीकृति दे दी है। 

वित्त मंत्री ने विधानसभा में बताया कि मिलेट्स का उत्पादन बढ़ाने के लिए आगामी वित्तीय-वर्ष के लिए 12 लाख किसानों को मक्का, 8 लाख किसानों को बाजरा, 7 लाख किसानों को सरसों, 4 लाख किसानों को मूंग एवं 1 लाख किसानों को ज्वार के उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।

दूसरी तरफ पुलिस मॉडर्नाइजेशन के लिए 200 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार ने आवंटित किए हैं। महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपए दिए। वहीं, मातृ वंदन योजना पर 5 से 6,500 रुपए किए और कुल 90 करोड़ रुपए व्यय होने की संभावना वित्त मंत्री ने जताई। स्ट्रीट वेंडर्स और मजदूरों को विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत 100 रुपए प्रीमियम देना होगा और उन्हें 60 साल पर 2000 रुपए पेंशन दी जाएगी।

टॅग्स :राजस्थानदीया कुमारीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो