लाइव न्यूज़ :

Punjab Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पर 61 और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाया, जानें जेब पर असर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 16:42 IST

Punjab Petrol-Diesel Price Hike: ईंधन पर वैट में बढ़ोतरी से डीजल से 395 करोड़ रुपये और पेट्रोल से 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देPunjab Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाया जाएगा। Punjab Petrol-Diesel Price Hike: मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।Punjab Petrol-Diesel Price Hike: हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Punjab Petrol-Diesel Price Hike: पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने को मंजूरी दे दी। पेट्रोल पर वैट 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। इस संबंध में निर्णय यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर वैट बढ़ाया जाएगा।

चीमा ने कहा कि ईंधन पर वैट में बढ़ोतरी से डीजल से 395 करोड़ रुपये और पेट्रोल से 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। वैट बढ़ जाने से कीमत में बढ़ोतरी हो जाएगी। अमृतसर में पेट्रोल में कीमत सुबह 96.82 था, जो अब बढ़कर 97.43 हो गया है। डीजल की कीमत 87.11 प्रति लीटर से बढ़कर 88.03 हो गया था। जनता की जेब ढीली होने वाली है।

पंजाब मंत्रिमंडल ने उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कटौती करने के पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के फैसले को बृहस्पतिवार को वापस ले लिया। इस कदम से राज्य सरकार के खजाने में प्रतिवर्ष 1,500-1,800 करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि घरेलू श्रेणी के लिए प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना जारी रहेगी।

नवंबर, 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नीत सरकार ने सात किलोवाट तक के ‘कनेक्टेड लोड’ वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कटौती की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पिछली सरकार के फैसले को वापस लेने का निर्णय किया गया।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चीमा ने पत्रकारों से कहा कि पिछली सरकार ने सात किलोवाट तक लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कटौती की थी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उस फैसले को आज वापस लेते हैं। ’’

मंत्री ने कहा कि हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा शुरू की गई 300 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना जारी रहेगी। इस निर्णय को वापस लेने से राज्य सरकार को होने वाली आय के बारे में पूछे जाने पर चीमा ने कहा, ‘‘ इससे 1,500-1,800 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।’’

टॅग्स :पेट्रोल डीजल आज का भावपेट्रोल का भावडीजल का भावपंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?