लाइव न्यूज़ :

Punjab National Bank: आवास-वाहन ऋण सहित खुदरा ऋणों पर राहत, पीएनबी ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2025 21:04 IST

Punjab National Bank: पारंपरिक आवास ऋण योजना में ब्याज दर 8.15 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है तथा मासिक किस्त 744 रुपये प्रति लाख है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएनबी ने विभिन्न योजनाओं के तहत आवास ऋण की दर को संशोधित कर 8.15 प्रतिशत कर दिया है।नई तथा पुरानी दोनों कारों के वित्तपोषण के लिए ब्याज दर 8.50 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है।ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की रियायत और 1,240 रुपये प्रति लाख की शुरुआती मासिक किस्त की पेशकश कर रहा है।

Punjab National Bank: सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आवास व वाहन ऋण सहित खुदरा ऋणों पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की बृहस्पतिवार को घोषणा की। पीएनबी ने बयान में कहा, संशोधित दरें आवास ऋण, कार ऋण, शिक्षा व व्यक्तिगत ऋण सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों पर लागू होंगी जिससे यह सुनिश्चित होगा कि ग्राहकों को विविध वित्तपोषण विकल्प मिलते रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पांच वर्षों के अंतराल के बाद गत सात फरवरी को रेपो दर (वह दर जिस पर बैंक केंद्रीय बैंक से उधार लेते हैं) को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था। ब्याज दरों में कटौती के बाद, पीएनबी ने विभिन्न योजनाओं के तहत आवास ऋण की दर को संशोधित कर 8.15 प्रतिशत कर दिया है।

इसमें कहा गया,‘ग्राहक 31 मार्च 2025 तक अग्रिम प्रसंस्करण शुल्क और दस्तावेजीकरण शुल्क की पूरी छूट का लाभ उठा सकते हैं। पारंपरिक आवास ऋण योजना में ब्याज दर 8.15 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है तथा मासिक किस्त 744 रुपये प्रति लाख है।’’ मोटर वाहन ऋण के संबंध में इसमें कहा गया कि नई तथा पुरानी दोनों कारों के वित्तपोषण के लिए ब्याज दर 8.50 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती है।

मासिक किस्त 1,240 रुपये प्रति लाख जितनी कम है। सतत गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए, पीएनबी 8.50 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत की रियायत और 1,240 रुपये प्रति लाख की शुरुआती मासिक किस्त की पेशकश कर रहा है।

इसमें कहा गया, ग्राहक 120 महीने तक की लंबी पुनर्भुगतान अवधि का लाभ उठा सकते हैं और एक्स-शोरूम कीमत का 100 प्रतिशत वित्तपोषण का आनंद ले सकते हैं। शिक्षा ऋण के मामले में न्यूनतम कार्ड दर घटाकर 7.85 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दी गई है। ग्राहक निर्बाध डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से 20 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

जिससे शाखा में जाने या कागजी कार्रवाई की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। संशोधित दर 11.25 प्रतिशत से शुरू होती है। पीएनबी ने कहा कि नई दरें 10 फरवरी से प्रभावी हैं। इस महीने की शुरुआत में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आरबीआई की नीतिगत दर कटौती के अनुरूप आवास सहित खुदरा ऋणों पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)रेपो रेटभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम