लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, लोगों के घर पर सील किए हुए पैकेट में आटा भेजेंगे, लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2023 20:24 IST

पंजाबः आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराशन दुकान धारक लोगों के घर पर विशेष रूप से सील किए हुए पैकेट में आटा भेजेंगे।लाभार्थियों को विशेष रूप से प्रतिकूल मौसम में लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।आम आदमी पार्टी सरकार ने योजना शुरू करने पर विराम लगा दिया था। 

चंडीगढ़ः पंजाब मंत्रिमंडल ने उचित दर दुकानों के मालिकों के साथ मिलकर लाभार्थियों को उनके घर पर गेहूं का आटा या गेहूं वितरित करने की संशोधित योजना को शनिवार को मंजूरी दे दी। यहां एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

बयान में कहा गया है कि आटा राशन की दुकानों पर खुला बेचा जाएगा या राशन दुकान धारक लोगों के घर पर विशेष रूप से सील किए हुए पैकेट में आटा भेजेंगे। बयान में कहा गया है कि आटे का पैकेज हासिल करना एक अधिक सम्मानजनक तरीका होगा क्योंकि लाभार्थियों को विशेष रूप से प्रतिकूल मौसम में लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।

पिछले साल आटा घर-घर पहुंचाने की योजना नवनियुक्त वितरण एजेंसियों के जरिए लागू करने का विरोध करते हुए उचित दर दुकानों के मालिक पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय पहुंच गए थे, जिसके बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने योजना शुरू करने पर विराम लगा दिया था। 

टॅग्स :Punjab CabinetPunjabभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम