लाइव न्यूज़ :

होली से पहले कर्मचारियों को तगड़ा झटका, PF पर ब्याज दर 8.5% से घटाकर की गई 8.1 फीसदी, 6 करोड़ कर्मचारी होंगे प्रभावित

By अनिल शर्मा | Updated: March 12, 2022 13:57 IST

श्रम मंत्रालय के सूत्रों  के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.5 फीसदी से 8.1 फीसदी तय की है।  यह 1977-78 के बाद से सबसे कम दर है, जब यह 8 प्रतिशत थी।

Open in App
ठळक मुद्देपहले यह दर 8.5 फीसदी थी, जिसे सरकार ने अब 8.1 फीसदी कर दिया गया हैयह दर पिछले 40 सालों में सबसे कम है

नई दिल्लीः होली के त्योहार से पहले सरकार ने कर्मचारियों को तगड़ा झटका दिया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.5 से घटाकर 8.1 फीसदी निर्धारित कर दी है। श्रम मंत्रालय के सूत्रों  के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.5 फीसदी से 8.1 फीसदी तय की है। यह पिछले 40 सालों (1977-78 से अब तक) की सबसे कम ईपीएफ ब्याज दर है, जब यह 8 प्रतिशत थी। ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था। यह COVID-19 महामारी के मद्देनजर नौकरी छूटने के कारण उच्च निकासी और कम योगदान के बावजूद था।

गौरतलब है कि ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की शनिवार को बैठक हुई जिसमें 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.1 फीसदी रखने का फैसला लिया गया।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर 8.5 रखने का निर्णय मार्च 2021 में लिया था। इसे अक्टूबर 2021 में वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी थी। अब सीबीटी के हालिया फैसले के बाद 2021-22 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर की सूचना वित्त मंत्रालय को अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।

मार्च 2020 में ईपीएफओ ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर सात साल में सबसे कम 8.5 फीसदी करने का फैसला किया था, जो 2018-19 में 8.65 फीसदी थी। मोदी सरकार के इस फैसले के देश के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।

टॅग्स :EPFOFinance MinistryFinance Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!