लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम के बोल, नोटबंदी के बाद जीडीपी वृद्धि दर में कमी आने की मेरी बात सही साबित हुई

By भाषा | Updated: June 17, 2018 01:44 IST

पी चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी के बाद उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर में डेढ़ फीसदी कमी आने का जो अनुमान जताया था , वह सही साबित हुआ है।

Open in App

चेन्नई , 17 जून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी के बाद उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर में डेढ़ फीसदी कमी आने का जो अनुमान जताया था , वह सही साबित हुआ है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा ,नोटबंदी जैसी विपत्ति किसी भी देश पर नहीं पड़नी चाहिये। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये यह काफी नुकसानदेह है। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी की घोषणा के एक दिन बाद ही उन्होंने संसद में कहा था कि इससे आर्थिक वृद्धि दर में डेढ़ फीसदी की गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि जहां 2015-16 में आर्थिक वृद्धि दर 8.2 फीसदी थी , वहीं 2017-18 में यह 6.7 फीसदी पर आ गई। 

वहीं, हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी का समर्थन किया था। लेकिन रविवार को उन्होंने अपनी ही सहयोगी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों की भूमिका के कारण नोटबंदी का लाभ जितना लोगों को मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिल पाया।

बैंकों की राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये कुमार ने कहा की बड़े डिफाल्टर भारी कर्ज राशि लेने में सफल रहे और उसके बाद देश छोड़कर भाग गये जबकि गरीब आदमी को कर्ज वसूली के कठोर उपायों का सामना करना पड़ता है।

टॅग्स :पी चिदंबरमनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

कारोबारकिसके पास हैं 6181 करोड़ मूल्य के 2000 रुपये के नोट, आरबीआई ने कहा-98.26 प्रतिशत नोट बैंक में वापस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी