लाइव न्यूज़ :

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों ने जमा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की

By भाषा | Updated: June 18, 2019 01:47 IST

केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर में कटौती के बाद बैंकों से उसका लाभ ग्राहकों को देने को कहा गया है ताकि धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था में तेजी लायी जा सके। आईसीआईसीआई बैंक ने मियादी जमा पर ब्याज दर में 0.10 से 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

Open in App

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों ने जमा पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत तक की कटौती की है। बैंक अधिकारियों ने सोमवार को यह कहा। आमतौर पर जमा ब्याज दर में कटौती को कर्ज पर देय ब्याज में कटौती से पहले के कदम के रूप में देखा जाता है। नकदी की स्थिति बेहतर होने तथा रिजर्व बैंक के इस महीने की शुरूआत में रेपो दर में कटौती के बाद आईसीआईसीआई बैंक तथ एक्सिस बैंक समेत अन्य बैंकों ने यह कदम उठाया है।

केंद्रीय बैंक ने नीतिगत दर में कटौती के बाद बैंकों से उसका लाभ ग्राहकों को देने को कहा गया है ताकि धीमी पड़ती अर्थव्यवस्था में तेजी लायी जा सके। आईसीआईसीआई बैंक ने मियादी जमा पर ब्याज दर में 0.10 से 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।

यह कटौती सोमवार से लागू हुई। बैंक की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार इसके तहत 290 दिनों से लेकर एक साल से कम समय तक के लिये 2 करोड़ रुपये की घरेलू जमा पर आईसीआईसीआई बैंक 6.75 प्रतिशत ब्याज देगा। वहीं दो साल से लेकर तीन साल से कम अवधि के लिये जमा पर ब्याज दर 7.30 प्रतिशत होगी।

एक्सिस बैंक ने भी जमा ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बैंक ने एक साल के लिये जमा पर ब्याज दर में कटौती की गयी है।’’ ऐसा जान पड़ता है कि निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने भी जमा दरों की समीक्षा की है और संशोधित दरें पिछले बुधवार से लागू होंगी। फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। भाषा रमण अजय अजय

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी