लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा- यस बैंक संकट से प्राइवेट क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा

By भाषा | Updated: April 14, 2020 13:22 IST

इस तिमाही के दौरान ही यस बैंक का संकट पैदा हुआ था। आरबीआई ने इन चिंताओं को शांत करते हुए बार-बार कहा है कि सभी बैंक सुरक्षित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयस बैंक संकट से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा है और इसके चलते छोटे बैंकों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई।

मुंबईः यस बैंक संकट से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा है और इसके चलते छोटे बैंकों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब निजी क्षेत्र के कई ऋणदाताओं ने मार्च तिमाही में जमा राशि घटने की सूचना दी है।

इस तिमाही के दौरान ही यस बैंक का संकट पैदा हुआ था। आरबीआई ने इन चिंताओं को शांत करते हुए बार-बार कहा है कि सभी बैंक सुरक्षित हैं। रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘यस बैंक की घटना से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा कम हुआ है, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा मजबूत बना रहेगा, क्योंकि ऐसी धारणा है कि उन्हें सरकार का मजबूत संरक्षण हासिल है।’’

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘फलस्वरूप, कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों, खासतौर से छोटे संस्थानों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है, जिसके उनकी वित्त पोषण क्षमता और कमजोर होगी।’’ मूडीज ने कहा कि यस बैंक प्रकरण में बचाव के बावजूद इससे संकटग्रस्त निजी क्षेत्र के बैंकों को बचाने की प्रक्रिया में कमजोरियों का पता चलता है। 

टॅग्स :यस बैंकबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित