लाइव न्यूज़ :

पैरासिटामॉल सहित 850 से अधिक दवाओं के दाम 10 फीसदी तक बढ़ेंगे, 2019 में 2 फीसदी तो 2020 में 0.5 फीसदी बढ़े थे दाम

By विशाल कुमार | Updated: March 26, 2022 10:36 IST

अब बुखार, संक्रामक, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग और एनीमिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के दाम बढ़ेंगे। इसमें पेरासिटामोल, फेनोबार्बिटोन, फ़िनाइटोइन सोडियम, एज़िथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड और मेट्रोनिडाज़ोल जैसी दवाएं शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगैर-सूचीबद्ध दवाओं की कीमतों में हर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।पिछले कुछ सालों में आवश्यक दवाओं की कीमतों में मात्र 1 से 2 फीसदी की बढ़ोतरी होती थी।एनपीपीए) ने 2021 के लिए 10.8 फीसदी बदलाव की घोषणा की।

मुंबई: पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता के कंधों पर अब सरकार ने हर घर में इस्तेमाल की जाने वाली सामान्य दवाईयों की कीमतों का भी बोझ डालने जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल से अधिकांश सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में लगभग 850 से अधिक दवाओं की कीमतों में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

अब बुखार, संक्रामक, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग और एनीमिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के दाम बढ़ेंगे। इसमें पेरासिटामोल, फेनोबार्बिटोन, फ़िनाइटोइन सोडियम, एज़िथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड और मेट्रोनिडाज़ोल जैसी दवाएं शामिल हैं।

दरअसल, नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनपीपीए) ने शुक्रवार को कैलेंडर वर्ष 2021 के लिए थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में 2020 की इसी अवधि की तुलना में 10.8 फीसदी बदलाव की घोषणा की।

बता दें कि, ऐसा पहली बार होगा जब गैरसूचीबद्ध दवाओं (मूल्य नियंत्रण के बाहर) की तुलना में राष्ट्रीय सूची में आने वाली आवश्यक दवाओं की कीमतें अधिक बढ़ रही हैं। गैर-सूचीबद्ध दवाओं की कीमतों में हर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले कुछ सालों में डब्ल्यूपीआई में होने वाले वार्षिक बदलाव के कारण आवश्यक दवाओं की कीमतों में मात्र 1 से 2 फीसदी की बढ़ोतरी होती थी। 2019 के लिए एनपीपीए ने दवा कंपनियों को लगभग 2 फीसदी की कीमतों में वृद्धि की अनुमति दी थी, जबकि 2020 में वार्षिक डब्ल्यूपीआई में बदलाव के अनुरूप कीमतों में 0.5 फीसदी की वृद्धि की गई थी।

टॅग्स :Medicines and Healthcareमुद्रास्फीतिInflation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स