लाइव न्यूज़ :

PRAVAAH portal: आखिर क्या है ‘प्रवाह’ पोर्टल, कैसे करेगा काम, आरबीआई ने किया लॉन्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2024 16:50 IST

PRAVAAH portal: केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि यह पोर्टल रिजर्व बैंक की तरफ से नियामकीय मंजूरी देने से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को सुगम बनाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने ‘फिनटेक रिपॉजिटरी’ पहल की है। मंजूरी, लाइसेंस या नियामकीय अनुमोदन प्राप्त करने का मंच है।नियामक और निगरानी विभागों से जुड़े 60 आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा किये जा सकते हैं।

PRAVAAH portal: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने खुदरा निवेशकों समेत अन्य के लिए चीजों को सुगम बनाने को कई कदम उठाये। इसके तहत एक तरफ जहां सरकारी प्रतिभूति बाजार में खुदरा निवेशकों की भागदारी के लिए मोबाइल ऐप जारी किया वहीं दूसरी तरफ सरल तरीके से ऑनलाइन आवेदन को लेकर ‘प्रवाह’ पोर्टल शुरू किया गया। मोबाइल ऐप के जरिये खुदरा निवेशक अब अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल ऐप का उपयोग करके सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी व्यक्ति या इकाई के लिए विभिन्न नियामकीय मंजूरियों के लिए सरल तरीके से ऑनलाइन आवेदन करने को लेकर प्रवाह पोर्टल शुरू किया गया है। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि यह पोर्टल रिजर्व बैंक की तरफ से नियामकीय मंजूरी देने से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को सुगम बनाएगा।

इसके अलावा आरबीआई ने ‘फिनटेक रिपॉजिटरी’ पहल की है। गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा शुरू की गई इस तीसरी पहल का मकसद नियामकीय दृष्टिकोण से क्षेत्र की बेहतर समझ के लिए भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों के आंकड़ों का भंडारण करना और उचित नीति दृष्टिकोण तैयार करने में सुविधा प्रदान करना है। ‘प्रवाह’ (नियामकीय आवेदनए, सत्यापन और मंजूरी के लिए मंच) पोर्टल सुरक्षित और केंद्रीकृत वेब-आधारित मंच है। यह किसी भी व्यक्ति या इकाई के लिए रिजर्व बैंक से जुड़े मामलों में मंजूरी, लाइसेंस या नियामकीय अनुमोदन प्राप्त करने का मंच है।

आरबीआई ने बयान में पोर्टल की विशेषताओं को साझा करते हुए कहा कि विभिन्न नियामक और निगरानी विभागों से जुड़े 60 आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा किये जा सकते हैं। संबंधित इकाई पोर्टल पर आवेदन की स्थिति को देख सकती है। साथ ही आरबीआई किसी आवेदन से संबंधित निर्णय समयबद्ध तरीके से भेज सकता है।

इसमें कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर और आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री से जुड़े ‘रिटेल डायरेक्ट’ मोबाइल ऐप के संबंध में बयान में कहा गया है कि इसके जरिये खुदरा निवेशक अब अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल ऐप का उपयोग करके सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप को एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए ‘प्ले स्टोर’ और आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए ‘ऐप स्टोर’ से डाउनलोड किया जा सकता है। वर्तमान में, ‘रिटेल डायरेक्ट’ पोर्टल खुदरा निवेशकों को भारतीय रिजर्व बैंक के साथ खुदरा प्रत्यक्ष सरकारी प्रतिभूति खाते खोलने की सुविधा प्रदान करता है।

खुदरा प्रत्यक्ष योजना के तहत यह सुविधा दी गयी है। पोर्टल नवंबर, 2021 में शुरू किया गया था। यह खुदरा निवेशकों को प्राथमिक नीलामी में सरकारी प्रतिभूतियां खरीदने के साथ-साथ द्वितीयक बाजार में उसे खरीदने और बेचने की सुविधा देता है। बयान के अनुसार, फिनटेक रिपॉजिटरी का लक्ष्य नियामकीय दृष्टिकोण और उपयुक्त नीतिगत रुख बनाने के मकसद से वित्तीय प्रौद्योगिकी इकाइयों, उनकी गतिविधियों, प्रौद्योगिकी उपयोग आदि के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करना है।

नियमन के दायरे में आने और उससे बाहर रहने वाली दोनों तरह की वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों को रिपॉजिटरी में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ‘एमटेक रिपॉजिटरी’ भी जारी किया गया है। यह केवल आरबीआई के दायरे में आने वाली इकाइयों (बैंकों और एनबीएफसी) के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों (कृत्रिम मेधा, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग आदि) को अपनाने के लिए एक संबंधित रिपॉजिटरी है। फिनटेक और एमटेक रिपॉजिटरी सुरक्षित वेब-आधारित एप्लिकेशन हैं और इन्हें आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) प्रबंधित करती है। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा